राज्य के भूजल में 929 वर्ग किमी की वृद्धि : विजय चौधरी

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि प्रदेश के भूजल स्तर में 929 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है.

संवाददाता,पटना जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि प्रदेश के भूजल स्तर में 929 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है. यह उपलब्धि राज्य सरकार के जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत किये गये प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में 81260 वर्ग किलोमीटर में भूजल था. अब इसका विस्तार 82189 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया है. हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक इससे अधिक भूजल था. श्री चौधरी ने यह बात प्रो संजय कुमार सिंह के ध्यानाकर्षण सूचना के जवाब में कही. जल संसाधन मंत्री ने कहा कि नदी से बालू या गाद निकालने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया बनी है. अगर उस प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ, तो संबंधित के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी. एमएलसी महेश्वर सिंह के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. नहर और बांध आदि से निरंतर गाद निकासी हो रही है. नहरों पर 448 करोड़ खर्च किये जा चुके हैं. सौरभ कुमार के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विभाग ने हाल ही में छह हजार से अधिक इंजीनियर्स की नियुक्ति की है. अब कामकाज बाधित नहीं होंगे. कुमार नागेंद्र के एक सवाल के जवाब में श्री चौधरी ने कहा कि अरवल के कुर्था प्रखंड में पुनपुन नदी पर निर्मित पनतीत बांध की ऊंचाई बढ़ाने की स्थिति नहीं है. यहां इनटेक वेल बनाकर सिंचाई की सुविधा देने पर सोचा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >