दाम दोगुना होने पर नप में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव बंद

दानापुर : नगर पर्षद प्रशासन को ब्लीचिंग पाउडर नहीं मिलने से एक सप्ताह से वार्डों में छिड़काव नहीं किया जा रहा है. नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि ब्लीचिंग पाउडर बाजार में मिल नहीं रहा है. मिल भी रहा है तो दोगुना दामों पर मिल रहा है. इससे खरीदारी करने में दिक्कत आ […]

दानापुर : नगर पर्षद प्रशासन को ब्लीचिंग पाउडर नहीं मिलने से एक सप्ताह से वार्डों में छिड़काव नहीं किया जा रहा है. नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि ब्लीचिंग पाउडर बाजार में मिल नहीं रहा है. मिल भी रहा है तो दोगुना दामों पर मिल रहा है. इससे खरीदारी करने में दिक्कत आ रही है. आम लोगों का कहना है कि दवा व किराना दुकानदार सामान का दाम एमआरपी मूल्य देखकर ले रहे हैं. दुकानदारों द्वारा रसीद भी नहीं दी जाती है. रसीद मांगने पर दवा नहीं रहने की बात कहते हैं या चिकित्सक की लिखी पर्ची मांगते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >