पटना लॉ कॉलेज में महात्मा ज्योति राव फुले जयंती पर मुक्त भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पटना लॉ कॉलेज में महात्मा ज्योति राव फुले की जयंती के अवसर पर डॉ बीआर आंबेडकर का दृष्टिकोण और विकसित भारत विषय पर अंतर-विश्वविद्यालय मुक्त भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पटना पटना लॉ कॉलेज में महात्मा ज्योति राव फुले की जयंती के अवसर पर डॉ बीआर आंबेडकर का दृष्टिकोण और विकसित भारत विषय पर अंतर-विश्वविद्यालय मुक्त भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. डॉ गुरु प्रकाश ने विषय का परिचय दिया. उन्होंने आधुनिक भारत के दो वास्तुकारों, महात्मा ज्योति राव फुले और डॉ बीआर आंबेडकर द्वारा दिये गये महान योगदान के बारे में जानकारी दी. भाषण प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पहले प्रोफेसर (डॉ) अतुल आदित्य पांडे द्वारा उन नियमों को सार्वजनिक किया गया, जिनका प्रत्येक प्रतिभागी को पालन करना अनिवार्य था. प्रतियोगिता में पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से कुल 56 प्रतिभागियों ने भाग लिया. मौके पर प्रो (डॉ) शेफाली रॉय, निदेशक, लोक प्रशासन संस्थान, प्रोफेसर (डॉ) अतुल आदित्य पांडे, निदेशक, मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्रः डॉ मोहम्मद सादिक हुसैन, विभागाध्यक्ष, फारसी विभाग और डॉ नकवी अहमद जॉन ( विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग) मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >