Special Train: गर्मी की छुट्टियों से पहले भारतीय रेलवे का बड़ा निर्णय, इस जिले के लोगों के लिए तीर्थ यात्रा होगा बेहद आसान

Special Train: बिहार के स्कूलों में जल्द ही गर्मी की छुट्टियां होने वाली है. इससे पहले भारतीय रेलवे की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है. दरअसल, भागलपुर जिले के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है. तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.

Special Train: बिहार के स्कूलों में मई महीने से ही गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएगी. गर्मी की छुट्टी होते ही कई लोग किसी हिल स्टेशन या फिर तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग करते हैं. ऐसे में भारतीय रेलवे की ओर से बड़ा निर्णय रेल यात्रियों के लिए लिया गया है. दरअसल, भागलपुर के तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया है. यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से अयोध्या कैंट तक चलेगी और भागलपुर के नवगछिया स्टेशन पर इसका ठहराव होगा. 

ट्रेन का रास्ता हाजीपुर और गोरखपुर के जरिए होगा

जानकारी के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन का रास्ता हाजीपुर और गोरखपुर के जरिए होगा. वहीं, भागलपुर के नवगछिया से चलने वाले इस स्पेशल ट्रेन को लेकर खास बात यह कही जा रही है कि, इसमें सभी बोगी जनरल कोच होंगी, जिससे आम यात्रियों को सस्ता और सुविधाजनक सफर मिलेगा. इस स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को कहीं ना कहीं बड़ी सहूलियत मिलेगी. बता दें कि, ट्रेन नंबर 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-अयोध्या कैंट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 18 मई से 29 जून 2025 तक चलेगी. यह स्पेशल ट्रेन हर रविवार को चलेगी.

स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग कुछ इस प्रकार होगी

वहीं, ट्रेन की टाइमिंग की बात की जाए तो, यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी, जिसके बाद नवगछिया शाम 7:02 बजे पहुंचेगी. तो वहीं, अगले दिन सुबह 9:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी. दूसरी तरफ वापसी में ट्रेन नंबर 05741 अयोध्या कैंट से न्यू जलपाईगुड़ी तक 19 मई से 30 जून 2025 तक हर सोमवार को सुबह 11:40 बजे रवाना होगी. यह भागलपुर जिले के नवगछिया अगले दिन तड़के सुबह 2:12 बजे पहुंचेगी जो सुबह 9:30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. इस ट्रेन में 20 जनरल कोच सहित कुल 22 कोच होंगे. बता दें कि, यह स्पेशल ट्रेन भागलपुर के तीर्थ यात्रियों के लिए बेहद खास मानी जा रही है. दरअसल, इस ट्रेन के शुरू होने से अयोध्या और गोरखपुर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को फायदा तो होगा ही लेकिन साथ ही साथ सिलीगुड़ी और इसके आस-पास के इलाके में जाने वाले यात्रियों को भी सहूलियत होगी. 

Also Read: Bihar Teacher: शिक्षकों की सैलरी को लेकर ACS सिद्धार्थ ने लिया बड़ा फैसला, अब अधिकारियों का भी रुक जाएगा वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >