सभी जिलों में बनेंगी विशेष अदालतें

पुलिस मुख्यालय ने आर्म्स एक्ट के मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी जिलों में विशेष अदालतों के गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजा है.

पटना. पुलिस मुख्यालय ने आर्म्स एक्ट के मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी जिलों में विशेष अदालतों के गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजा है. डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि पिछले एक वर्ष में आर्म्स एक्ट के तहत राज्य में 5000 से अधिक अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है, पर फास्ट ट्रैक कोर्ट की अनुपस्थिति के कारण इन मामलों की सुनवाई में देरी हो रही है, जिससे अपराधियों को सजा दिलाने में बाधा आती है. वर्ष 2005 से 2011 के बीच जब स्पीडी ट्रायल की व्यवस्था थी, तब एक सप्ताह के भीतर ही दोषियों को सजा दिलायी जाती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >