मनेर: पुल निर्माण स्थल पर गार्ड पर हमला, लोहे के एंगल लूटकर फरार हुए बदमाश

Patna News : निर्माण स्थल से बदमाश निर्माण स्थल से लोहे के बड़े-बड़े एंगल और अन्य सामग्री उठाकर ले जाने लगे. जब इसका विरोध गार्ड ने किया तो उसको मारपीट कर घायल कर दिया.

मनेर (पटना) से सुयेब खान की रिपोर्ट
Patna News : दिघवारा-शेरपुर पुल निर्माण परियोजना से जुड़ी एसपी सिंघला कंस्ट्रक्शन कंपनी के निर्माण स्थल पर मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने धावा बोलकर गार्ड पर हमला कर दिया और लाखों रुपये मूल्य के लोहे के एंगल समेत अन्य निर्माण सामग्री लेकर फरार हो गए. हमले में गंभीर रूप से घायल गार्ड को पहले मनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया.

चोरी के विरोध पर हमला किया

जानकारी के अनुसार, शेरपुर-बलुआ मार्ग के समीप कंपनी द्वारा अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है. देर रात करीब 10 की संख्या में पहुंचे बदमाश निर्माण स्थल से लोहे के बड़े-बड़े एंगल और अन्य सामग्री उठाकर ले जाने लगे. ड्यूटी पर तैनात गार्ड सिंटू कुमार ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद सभी आरोपी निर्माण सामग्री लेकर मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद अन्य कर्मचारियों ने बेहोशी की हालत में घायल गार्ड को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

कर्मचारियों में दहशत, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

निर्माण कंपनी से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि परियोजना स्थल और गोदाम पर आए दिन अपराधियों द्वारा लूटपाट और कर्मचारियों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं. इससे कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों में भय का माहौल है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से निर्माण स्थल की सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि परियोजना का कार्य प्रभावित न हो.

Also Read: चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, मां और पिता के आंसू पोंछे, कहा- कुछ अधिकारियों ने हत्या की है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >