खूबसूरत लड़की बनी फेसबुक फ्रेंड, चैटिंग से वीडियो कॉल तक पहुंची, फिर पटना के युवक से ले लिए ₹70 लाख

फेसबुक पर बनी दोस्ती खतरनाक साबित हुई जब एक लड़की ने प्यार का झांसा देकर ऑनलाइन बिजनेस में निवेश के नाम पर एक युवक से करीब 70 लाख रुपये ठग लिए. इसी तरह, डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद एक अन्य युवक से 2.94 लाख रुपये की ठगी हुई. ये मामले डिजिटल युग में अनजान लोगों से दोस्ती के बढ़ते खतरों को उजागर करते हैं.

Cyber Fraud : डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक हो सकता है, पटना में इसके एक से एक मामले सामने आ रहे हैं. गुरुवार को ही पटना के गोला रोड इलाके में डेटिंग एप के जरिए युवती से दोस्ती कर निवेश के नाम पर 2.94 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया था. अब अगली कहानी उससे भी काफी आगे की है.

अब पटना में ही रहनेवाले गया जी निवासी एक युवक से फेसबुक पर जुड़ी लड़की ने ऑनलाइन बिजनेस का झांसा दिया और फिर करीब 70 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस तरह निजी कंपनी में काम करने वाले युवक की जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई चली गयी.

पटना की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

आगे पढ़िए, इस नई कहानी में कैसे फेसबुक से शुरू हुआ ठगी का जाल

युवक मूल रूप से गया जी का रहने वाला है. लेकिन वर्ष 2006 से पटना में रह कर एक निजी कंपनी में काम करता है. युवक को एक लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा, जिसे सही मान कर युवक ने स्वीकार कर लिया. लड़की उससे पहले मैसेंजर पर बात करने लगी. इसके बाद बीच-बीच में प्रेम का इजहार भी करती रही.

युवक जब उसके चंगुल में आ गया तो मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बात होने लगी. इसके बाद व्हाट्सएप चैटिंग और वीडियो कॉल पर भी बात होने लगी.

ई-रोजर शॉप के नाम पर लगाया चूना

बातचीत के दौरान युवती ने युवक को 'ई-रोजर शॉप' नामक एक ऑनलाइन बिजनेस मॉडल के बारे में बताया. युवती के झांसे में आकर युवक ने अधिक मुनाफे के लालच में बड़ी रकम निवेश करना शुरू कर दिया. युवती उसे लगातार यह बताती रही कि उसके पैसे लगातार बढ़ रहे हैं.

झांसे में आकर युवक ने 70 लाख रुपये तक निवेश कर दिए. लेकिन पैसा निकालने की कोशिश की तो वह नहीं निकला. इसके बाद ठगी की जानकारी मिली और फिर साइबर थाने में लिखित शिकायत की. साथ ही उसने पुलिस को वह नंबर भी दिया है, जिससे लड़की से बात और चैटिंग होती थी. पटना पुलिस का साइबर सेल अब मामले की जांच में जुटा है.

अब जानिए, गोला रोड के युवक से कैसे हुई 2.94 लाख रुपये की ठगी

दानापुर के गोला रोड निवासी एक युवक को भी ऐसी ही दोस्ती भारी पड़ गई. युवक की दोस्ती डेटिंग ऐप के जरिए रिचा शर्मा नाम की युवती से हुई थी. दोनों के बीच कुछ दिनों तक चैटिंग होती रही. इसी दौरान युवती ने युवक को एक रेटिंग ऐप के बारे में बताया. उसने दावा किया कि इस ऐप के जरिए घर बैठे अलग-अलग प्रोडक्ट की रेटिंग कर अच्छी कमाई की जा सकती है. रेटिंग टास्क के नाम पर युवक से 2.94 लाख रुपये निवेश करा लिए गए. रकम जमा करने के बाद भी पैसों की मांग जारी रही, तब युवक को ठगी का एहसास हुआ. पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें.

बैंक अकाउंट किराये पर देकर 25 करोड़ का लेन-देन, पटना साइबर पुलिस ने रैपिडो चालक समेत 3 को किया गिरफ्तार

Cyber Fraud Prevention Tips : बस जान लें ये अचूक उपाय

 ऑनलाइन ठगी आज के डिजिटल युग में एक गंभीर समस्या बन गई है, जिससे व्यक्तिगत और वित्तीय सुरक्षा को खतरा है. ठग नए-नए तरीकों का इस्तेमाल करके लोगों को धोखा देते हैं, लेकिन सतर्कता और सावधानी बरतकर इनसे बचा जा सकता है. अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और संदिग्ध गतिविधियों से बचें. यदि किसी ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके. आगे की लिंक्स पर क्लिक कर आप ठगी से बचने के उपायों को जान सकते हैं...

साइबर ठग भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, बस जान लें ये अचूक उपाय!

साइबर अपराध अब बना ‘सर्विस’! पैसे लेकर ठगी में मदद करता है नेटवर्क, ऐसे रहें सावधान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >