पटना: राघोपुर में सामाजिक अधिकारिता शिविर, दिव्यांगों और बुजुर्गों को बांटे गए सहायक उपकरण

राघोपुर में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में जरूरतमंद बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, वॉकर, हियरिंग एड जैसे महत्वपूर्ण सहायक उपकरण वितरित किए गए. कार्यक्रम में गणमान्य लोग मौजूद रहे और समाज से सहयोग की अपील की गई.

Patna News: (मोनू मिश्रा) बिहटा प्रखंड के राघोपुर में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष कृशानु देव शांडिल्य ने की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया.

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ललित मोहन शर्मा, डॉ. दीप्ति राघव, रवि रंजन, शिवम बहादुर, हितेन, निशांत शांडिल्य, राजीव कुमार, हनुमान, रोहित, दिनेश ठाकुर, डॉ. निशु और डॉ. शिवांगी शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

जरूरतमंदों को मिली राहत

शिविर के दौरान जरूरतमंद बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर, वॉकर, स्टिक (छड़ी), मूवेबल स्टिक, कमर का बेल्ट, घुटने का बेल्ट, नेक कॉलर, कान की मशीन (हियरिंग एड) और गद्दा सहित कई सहायक उपकरण वितरित किए गए. उपकरण मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी जताई और आयोजकों का आभार व्यक्त किया.

समाज के सक्षम लोगों से सहयोग की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इस तरह के सामाजिक अधिकारिता शिविर जरूरतमंद लोगों के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की.

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Monu Kumar Mishra

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >