विशाखापट्टनम से बिहार में गांजा की सप्लाई का बड़ा खुलासा, ओडिशा का तस्कर पटना में गिरफ्तार

Patna News: बिहार में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा निवासी एक गांजा तस्कर को पटना में गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 13 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब चार लाख रुपये आंकी गई है.

Patna News: पटना में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के धवलपुरा चौकी के पास से पुलिस ने शुक्रवार को 13 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ लिया. बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन से चार लाख रुपये आंकी गई है.

विशाखापट्टनम से ला रहा था माल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र पाइक (32) के रूप में हुई है, जो ओडिशा का रहने वाला है. पुलिस जांच में सामने आया कि वह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से ट्रेन के जरिए गांजे की खेप लेकर पटना पहुंचा था. उसका मकसद पटना सिटी इलाके में किसी ग्राहक तक डिलीवरी करना था. लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसकी योजना नाकाम कर दी.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

चौक थाना प्रभारी मनजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पटना आया है. सूचना के आधार पर विशेष टीम बनाई गई और धवलपुरा चौकी के पास चेकिंग शुरू की गई. इसी दौरान जितेंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

इस नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी पुलिस

पुलिस का मानना है कि जितेंद्र किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह का हिस्सा है, जो ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में सप्लाई करता है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कितने लोग सक्रिय हैं, और बिहार में इसकी जड़ें कहां तक फैली हैं.

अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी की भी जांच

तफ्तीश में यह भी पता लगाया जा रहा है कि जितेंद्र सिर्फ गांजा ही सप्लाई करता था या अन्य नशीले पदार्थों के व्यापार में भी शामिल था. पुलिस उसके गिरोह के सदस्यों, डिलीवरी रूट और कमीशन के पैटर्न का भी पता लगा रही है.

Also Read: गंगा के उफान से सुल्तानगंज तबाह, नमामि गंगे घाट बंद और भक्तों की एंट्री पर लगी रोक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >