जिले के सभी स्कूलों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, खपत पर प्रधानाध्यापकों की होगी नजर

बिजली की बकाया राशि भुगतान किये जाने के बाद स्कूलों में स्मार्ट मीटर प्री-पेड मीटर लगाये जायेंगे

संवाददाता, पटना

जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने डीइओ को निर्देश जारी किया है. निदेशक ने कहा कि सभी प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बिजली के बकाया राशि की भुगतान की कार्रवाई की जा रही है. बिजली की बकाया राशि भुगतान किये जाने के बाद स्कूलों में स्मार्ट मीटर प्री-पेड मीटर लगाये जायेंगे. जिले के वैसे सरकारी स्कूल जहां अब तक प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगा है, वहां प्रीपेड मीटर लगाने को कहा गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि स्कूलों में स्मार्ट प्री-पेड मीटर की राशि का भुगतान शिक्षा विभाग की ओर से किया जायेगा. स्कूलों में बिजली की खपत के अनुसार बिजली बिल का भुगतान किया जायेगा. इसके अलावा जिन स्कूलों में सोलर पैनल लगे हैं वहां विभाग उसी आधार पर बिजली विभाग को क्लेम कर राशि का भुगतान करेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत ने कहा कि स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाये जाने से बिजली की खपत भी कम होगी. उन्होंने कहा कि बिजली की बचत के लिए शिक्षक बच्चों को जागरूक करेंगे. इसके साथ ही नन रिन्यूएबल एनर्जी की बचत के बारे में जानकारी देते हुए इसके बचत के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जायेगा.

स्कूलों के प्रधानाध्यापक बिजली की खपत पर रखेंगे नजर

स्कूलों में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाये जाने के बाद स्कूलों के प्रधानाध्यापक की यह जिम्मेवारी होगी वे बिजली की खपत पर नजर रखें. इसके साथ ही शिक्षक भी विद्यार्थियों को बिजली की बचत के लिए जागरूक करेंगे. एवरेज से अधिक बिजली खपत होने पर प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि बाहरी तत्वों द्वारा बिजली की चोरी तो नहीं की जा रही है. इसके साथ ही स्कूल में लगने वाले मीटर के साथ-साथ कोई किसी तरह का छेड़छाड़ न हो, इसे ध्यान में रखते हुए स्कूल कैंपस में ऐसी जगह पर मीटर लगाया जायेगा, जो सुरक्षित हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amber md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >