सीवान में दिल दहला देने वाली घटना, चिमनी के गहरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

Siwan News: खबर सीवान जिले से है जहां दिल दहला देने वाली घटना हुई. चिमनी के गहरे गड्ढे में डूबकर 3 मासूमों की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. इधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरवाने की व्यवस्था करने की मांग की.

Siwan News: बिहार के सीवान जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मामला जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोरा खास गांव की है. गांव के तीन मासूम किशोरों की एक चिमनी के गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है. हर तरफ मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घर का बुझा इकलौता चिराग

मृतकों की पहचान मोरा खास निवासी पंकज यादव के 8 वर्षीय बेटे बृजेश कुमार, हरिकिशोर यादव के बेटे अमन कुमार और रंगीला यादव के 10 वर्षीय बेटे अजित कुमार के रूप में की गई है. इनमें अजित कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है.

परिजन ने बताई पूरी घटना

घटना के संबंध में मृतक अमन के चाचा नंद किशोर यादव ने बताया कि, गांव में ही एक चिमनी स्थित है, जहां ईंट निर्माण के लिए जेसीबी से गहरी मिट्टी की खुदाई की गई थी. उसी गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था. शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे तीनों किशोर नहाने के इरादे से वहां पहुंचे लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी. जब शाम तक वे घर नहीं लौटे, तब खोजबीन शुरू हुई. काफी देर की तलाश के बाद शनिवार की सुबह जब चिमनी के गड्ढे में गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई गई, तो तीनों का शव बरामद हुआ.

घटना पर एसडीपीओ ने दिया बयान

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थाना की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना पर महाराजगंज एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, गड्ढा चिमनी के लिए की गई मिट्टी की खुदाई से बना था. हादसा जलजमाव के चलते हुआ. चिमनी का स्वामित्व गांव के अशोक सिंह का बताया जा रहा है.

प्रशासन से ग्रामीणों ने की मांग

इधर, गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है. एक साथ तीन किशोरों की मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है. प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग की है कि, ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरवाने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदी दोबारा न घटे.

(अरविंद सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Expressway: बिहार के इस जिले में बन रहे फोरलेन एक्सप्रेस-वे की जानिए एक-एक डिटेल, 5 जगह देने होंगे टोल टैक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >