बाढ़. पूजा कर लौट रही ननद-भौजाई को ट्रक ने कुचला, मौत

बाढ़. बेलछी थाना क्षेत्र के रासबाग गांव में सोमवार की सुबह यज्ञ से पूजा कर लौट रहीं दो महिलाओं को हाइवा ने कुचल दिया.

बाढ़. बेलछी थाना क्षेत्र के रासबाग गांव में सोमवार की सुबह यज्ञ से पूजा कर लौट रहीं दो महिलाओं को हाइवा ने कुचल दिया. हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गयी. बताया जाता है कि एक की मौके पर जबकि दूसरी को बाढ़ के सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. दोनों महिलाएं आपस में ननद-भौजाई थीं. हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. मौत की खबर सुनकर परिजनों व गांव वालों में कोहराम मच गया. मृतका का नाम निशा देवी बताया जाता है. इस घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. मौके पर बेलछी थाना की पुलिस ने पहुंचकर हाइवा को जब्त कर मृतक महिलाओं का शव बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर आक्रोशित गांव वालों ने एनएच 30 ”ए” को घंटों जाम कर खूब हंगामा किया व मुआवजे की मांग करने लगे. मौके पर बेलछी थाना की पुलिस व सीओ ने पहुंचकर काफी मशक्कत कर लोगों को समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया. बता दें कि बेलछी प्रखंड के रासबाग में यज्ञ हो रहा है और यज्ञ में दोनों महिलाएं पूजा करने के लिए पहुंची थीं. पूजा करने के बाद महिला निशा देवी अपने ननद के साथ लौट रही थी. जैसे ही एनएच पर आयी तेज गति से आते हुए अनियंत्रित हाइवा ने दोनों को कुचल दिया. जिससे निशा देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो जाती है. जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो जाती है. जख्मी महिला को बाढ़ के सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया जाता है, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे भी मृत घोषित कर दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >