सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी, 3 अगस्त से करें आवेदन

सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 3 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस साल कुल 120 सीटों पर नामांकन होगा, जिसमें 60 सीटें छात्रों और 60 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं. प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में और मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026 में होगी.

Simultala Admission 2027 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक छात्र-छात्राएं 3 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क भी इसी अवधि में जमा करना होगा.

Patna News : 120 सीटों पर होगा एडमिशन

समिति के अनुसार कक्षा 6 में कुल 120 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा. इनमें 60 सीटें छात्रों और 60 सीटें छात्राओं के लिए निर्धारित हैं. अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क का भुगतान https://biharsimultala.com वेबसाइट के माध्यम से कर सकेंगे.

दो चरणों में होगी प्रवेश परीक्षा

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी. पहले चरण में प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्नपत्र में 150 अंकों के 150 प्रश्न होंगे और गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा की अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई है. प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

मुख्य परीक्षा दिसंबर में, पटना में होंगे परीक्षा केंद्र

मुख्य प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. परीक्षा का स्तर बिहार सरकार द्वारा कक्षा 5 के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित रहेगा. मुख्य परीक्षा के सभी केंद्र पटना जिला मुख्यालय में बनाए जाएंगे.

अक्टूबर में प्रीलिम्स, दिसंबर में मुख्य परीक्षा

बिहार बोर्ड के अनुसार प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य प्रवेश परीक्षा दिसंबर 2026 में होगी. बोर्ड ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है.

Also Read : पटना में हड़ताल पर नगर निगम का एक्शन, तीन आउटसोर्सिग एजेंसियों पर 22.65 करोड़ की पेनाल्टी, अनुबंध रद्द करने की तैयारी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >