आंतरिक सुरक्षा में पुलिस के स्तर पर नहीं हो चूक : डीजीपी

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने आला पुलिस अधिकारियों के साथ रुटीन बैठक कर सभी जिलों में खुफिया तंत्र को सक्रिय करने और लोकल इनपुट को प्राथमिकता देने की बात कही है.

संवाददाता, पटना पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने आला पुलिस अधिकारियों के साथ रुटीन बैठक कर सभी जिलों में खुफिया तंत्र को सक्रिय करने और लोकल इनपुट को प्राथमिकता देने की बात कही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी ने स्पष्ट किया कि राज्य की शांति, और आगामी परीक्षा आदि में पुलिस के स्तर पर किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस मुख्यायलय में हुई बैठक में डीजीपी ने साफ कहा कि राज्य में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए. विशेषकर पेपर लीक की बीती घटनाओं की पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हर परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों को संवेदनशीलता के साथ निगरानी रखने की जरूरत होगी़ निर्देश दिया कि साइबर सेल को सक्रिय रखते हुए सोशल मीडिया पर फैल रही किसी भी भ्रामक जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की जाए. लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया जाए. एसएसबी और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर लगातार गश्त किया जाए. गौरतलब है कि प्रदेश में बीपीएससी मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी है़ परीक्षा में पटना के 32 केंद्रों पर 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >