'पीएम मोदी ने सीएम नीतीश को कहा लाडला तो…', हुसैन ने बताया बिहार को कितना मिल रहा महत्व

PM Modi on CM Nitish: पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर विपक्ष जमकर सवाल उठा रही है. महागठबंधन के नेता कह रहे हैं कि पीएम ने बिहार को हमेशा ठगा है. यहां की जनता से वोट लेने के लिए अब वह बार-बार बिहार आयेंगे. इस आरोपों पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया दी है.

PM Modi on CM Nitish: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर बयानबाजियों का दौर जारी है. इस बीच, विपक्ष पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने विपक्षी आरोपों को नकारते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दिल खोलकर दिया है. पटना में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ‘लाडले’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो सभा की है, उससे विपक्ष को मिर्ची लग रही है.

बिहार को क्या-क्या मिला हुसैन ने बताया

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम ने बिहार को विक्रमशिला यूनिवर्सिटी दी, बजट में बिजलीघर की सौगात दी और सड़क निर्माण के लिए बड़ा बजट दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और आगे भी यह होता रहेगा. पीएम के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बिहार दौरे पर हैं. यह इस बात का प्रमाण है कि बिहार को कितना महत्व मिल रहा है. एक दिन प्रधानमंत्री आते हैं, दूसरे दिन राष्ट्रपति आती हैं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आए हैं, इससे स्पष्ट है कि बिहार को कितना महत्व मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें: लालू यादव को बेटे ने कर दिया है नजरबंद’, जदयू नेता ने तेजस्वी यादव पर लगाया गंभीर आरोप

नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे चुनाव

भाजपा नेता ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि यह विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे और जीतेंगे. लाडले मुख्यमंत्री को फिर से लाडला मुख्यमंत्री बनाएंगे. निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के एक बयान पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सबसे लोकप्रिय लाडला बेटे हैं. बिहार में अगर कोई सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, तो वह नीतीश कुमार ही हैं. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, जिस पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, “लालू यादव ने सालों तक बिहार पर राज किया, लेकिन बिहार को दिया क्या? जंगलराज के अलावा कुछ नहीं दिया. उन्होंने जनता से कई वादे किए, लेकिन कोई भी पूरा नहीं किया.”

इसे भी पढ़ें: बिहार आकर पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश, मंच पर एनडीए के नेताओं के साथ दिखाई बॉन्डिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >