सौर ऊर्जा पर आधारित तीन दिवसीय सेमिनार-सह-प्रदर्शनी आज से

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआइए ) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार-सह-प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को तारा मंडल परिसर में किया जायेगा

संवाददाता, पटना सौर ऊर्जा के क्षेत्र में जागरूकता, नवाचार और सहभागिता को प्रोत्साहन देने के लिए बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआइए ) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार-सह-प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को तारा मंडल परिसर में किया जायेगा. प्रदर्शनी का उद्घाटन उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव शामिल होंगे. इस बात की जानकारी बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष केपीएस केशरी ने गुरुवार को दी. इस प्रदर्शनी और सेमिनार का उद्देश्य राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना, इससे जुड़ी नीतियों पर विमर्श करना व नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत और स्टार्टअप्स को एक साझा मंच प्रदान करना है. कार्यक्रम में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमी, शोधकर्ता और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख प्रतिनिधि भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUBODH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >