पटना में महागठबंधन की दूसरी बैठक आज, CM फेस के साथ सीट बंटवारे पर भी हो सकता है फैसला

Bihar Politics: पटना स्थित कांग्रेस कर्यालय में महागठबंधन की दूसरी बैठक होने वाली है. आज की बैठक में कई जरूरी फैसले लिए जायेंगे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को-ऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष के तौर पर शामिल होंगे. तो वहीं, तमाम घटक दलों के प्रमुख इस बैठक में शामिल होंगे. बैठक में CM फेस, सीटों के बंटवारे के साथ-साथ चुनावी रणनीति पर अहम चर्चे किये जायेंगे.

Bihar Politics: (प्रीति दयाल, पटना) बिहार की सियासत के लिए आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आ रहे हैं. तो दूसरी ओर महागठबंधन की दूसरी अहम बैठक होने वाली है. पीएम मोदी मधुबनी में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. वहीं पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन की बैठक होगी. दोपहर 1 बजे से बैठक की शुरुआत होगी.

सभी घटक दलों के प्रमुख नेता होंगे शामिल

कांग्रेस कार्यालय में होने वाली बैठक पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है. बैठक में महागठबंधन के तमाम घटक दलों के प्रमुख शामिल होंगे. खास कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को-ऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के अलावा लेफ्ट की तीनों पार्टियां यानी कि CPM, CPI और CPI-M के नेता शामिल होंगे.

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

आज महागठबंधन की बैठक इसलिए खास मानी जा रही है, क्योंकि इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है. जिस तरह से महागठबंधन में CM फेस को लेकर अब तक सस्पेंस बरकरार है. माना जा रहा है कहीं ना कहीं आज की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. कांग्रेस की बात करें तो, CM फेस के सवाल पर उनका यही कहना है कि, सभी की सहमति से CM चेहरे पर मुहर लगेगी. तो वहीं, आरजेडी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तेजस्वी यादव के नाम का ऐलान कर दिया गया है. इसके अलावा आज की बैठक में सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा होने की पूरी संभावना है. इन दो मुद्दों के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतियां भी तय की जायेंगी.

पशुपति पारस की महागठबंधन में एंट्री पर चर्चा

बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को लेकर भी इन दिनों चर्चा काफी जोर-शोर से हो रही है. एनडीए से पारस की दूरी को देखते हुए यह खबर सुर्खियों में छाई हुई है कि, पारस अब महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं. महागठबंधन की पिछले दिनों राजद कार्यालय में हुई बैठक में ही कयास लगाए जा रहे थे कि, पारस की पार्टी भी शामिल होगी.

लेकिन, उन कयासों पर प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने विराम लगा दिया. दरअसल, श्रवण अग्रवाल ने कहा था कि, उनकी पार्टी को महागठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए न्योता नहीं मिला है. उनकी पार्टी एनडीए से अलग हुई है लेकिन महागठबंधन में शामिल नहीं हुई. ऐसे में देखना होगा कि, आज की बैठक में पारस की पार्टी को लेकर क्या कुछ निर्णय लिए जाते हैं.

पहली बैठक में तेजस्वी बने को-ऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष

महागठबंधन की राजद कार्यालय में हुई पहली बैठक की बात करें तो, सभी घटक दलों के प्रमुख शामिल हुए थे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को को-ऑर्डिनेशन कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया था. सभी दलों ने एकता दिखाते हुए चुनाव में साथ लड़ने की बात कही थी. वहीं, सीएम फेस को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि, “सभी बातों पर सहमति बन चुकी है. एक ही दिन में सब बता दें क्या. थोड़ा इंतजार का मजा लीजिये.” ऐसे में आज की बैठक में क्या कुछ बड़े फैसले लिए जायेंगे, यह देखना होगा.

Also Read: Patna School Timing: हीट वेव के कारण पटना में बदला स्कूलों का समय, यहां देखें नया टाइम टेबल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >