10 जिलों में बढ़ा मखाना की खेती का दायरा, उत्पादन में भी इजाफा

राज्य के 10 जिलों में मखाना की खेती का क्षेत्र विस्तार किया गया है. कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल अररिया, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिले में क्षेत्र विस्तार हुआ है.

– इस साल स्वर्ण वेदैही और सबौर मखाना बीज से होगी मखाना की खेती संवाददाता, पटना राज्य के 10 जिलों में मखाना की खेती का क्षेत्र विस्तार किया गया है. कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल अररिया, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिले में क्षेत्र विस्तार हुआ है. इसके तहत बीते वर्ष एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती हुई. 694 हेक्टेयर क्षेत्र में इसमें उपलब्धि देखी गयी. इस अवधि में बीज का मूल्य 180 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से 4050 रुपये का भुगतान किया गया है. शेष राशि इस वित्तीय वर्ष में 68 हजार सात सौ रुपये जांच कर भुगतान किया जायेगा. मखाना की खेती में बढ़ावा देने के लिए इस वित्तीय वर्ष और इसके अगले वित्तीय वर्ष के लिए पांच करोड़ 33 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है. इस साल उन्नत बीज से होगी मखाना की खेती बीते वर्ष पूर्णिया, दरभंगा, किशनगंज और मधेपुरा में बीते वर्ष मखाना के उन्नत बीज का उत्पादन किया गया है. इन्हीं उन्नत बीजों को इस वर्ष किसानों के बीच वितरित किया जायेगा. स्वर्ण वेदैही और सबौर मखाना बीज से मखाना का उत्पादन बढ़ाने की कवायद की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >