आयोजित मैथ्स ओलंपियाड में कक्षा 1- 9 तक के छात्रों ने तीन चरणों में अपनी गणितीय दक्षता दिखाई. पहले चरण में 10 प्रश्नों की स्पीड मैथ्स परीक्षा, दूसरे चरण में इंटर-सेक्शन मुकाबले और अंतिम चरण में मौखिक, बजर व स्पीड राउंड आयोजित किए गए. समग्र अंकों के आधार पर कक्षा विजेता के रूप में हर्ष आर्य, क्लास 9 ए को “मैथ विजार्ड ऑफ द ईयर”(ओवर ऑल विजेता) टाइटल से सम्मानित किया गया. वहीं नौ क्लास के ही हर्ष आर्य, समीर अली और पराजय समुई प्रथम पुरस्कार विजेता रहे. विजेताओं को प्रमाणपत्र, मेडल और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए.
विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर कक्षाओं के छात्रों ने डिजिटल इंडिया, स्वच्छ ऊर्जा, स्मार्ट कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसे विषयों पर शोध आधारित मॉडल प्रस्तुत किए, जबकि जूनियर छात्रों ने गणित, विज्ञान, योग और धातुकर्म में भारत की प्राचीन उपलब्धियों को दर्शाया. विज्ञान प्रदर्शनी का मूल्यांकन एनआईटी पटना के प्रो. सम्राट मुखर्जी, सहायक प्रोफेसर (एप्लाइड फिजिक्स) डॉ. राम नारायण चौहान तथा सीएनएस हॉस्पिटल, पटना के जनरल फिजिशियन डॉ. अनिरबान ने किया.
वहीं मैथ्स क्विज का मूल्यांकन बीआईटी मेसरा, पटना कैंपस के श्री श्रीधर कुमार और डॉ अजीत कुमार केसरी ने किया. स्कूल निदेशक श्रीमती अनुपम सिंह ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं.
