School Closed: पटना में इस दिन तक बंद रहेगा स्कूल, ठंड को देखते हुए डीएम ने जारी किया आदेश

School Closed in Patna: बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है. इसका असर बच्चों पर न पड़े एहतियातन पटना डीएम ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है.

School Closed in Patna: शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए बिहार की राजधानी पटना में 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 25 जनवरी तक बंद कर दिया गया है. गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश में बताया गया है कि अगले 25 जनवरी तक स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी और कक्षा 8 से ऊपर की क्लास का संचालन सुबह 9 बजे के बाद किया जाएगा.

इस वजह से लिया गया फैसला

पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पटना में भीषण ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. बच्चे बीमार पड़ सकते हैं. एहतियातन प्रशासन ने पटना जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर आगामी शनिवार यानी 11 जनवरी तक रोक लगाने का आदेश जारी किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार के 11 जिलों में येलो अलर्ट

बिहार के मौसम को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को जारी किये पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के लिए भविष्यवाणी की है. इसमें बताया गया है कि बिहार के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अररिया, गया, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर जिले में घने कुहासे का दौर जारी रहेगा. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवा भी चल सकती है. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ठंड का कहर जारी, इन पांच जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, 16 में छाया घना कोहरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >