शिक्षा मंत्री से मिला स्कूल एसोसिएशन, प्रतिपूर्ति राशि के भुगतान की मांग

बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से बुधवार को शिष्टाचार भेंट की.

संवाददाता, पटना

बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से बुधवार को शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर एसोसिएशन की आरटीइ के लंबित मामले को रखा. प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि आरटीइ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत अनिवार्य नामांकन कराया जा रहा है. लेकिन वर्ष 2011 से अब तक राज्य के अधिकतर निजी विद्यालयों को सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं किया गया है. इसके अतिरिक्त यह भी मुद्दा उठाया गया कि पिछले तीन से चार वर्षों से अनेक विद्यार्थियों के नाम बिहार सरकार के ज्ञानदीप पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे भुगतान प्रक्रिया और अधिक जटिल हो गयी है. इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ डीके सिंह, वाइस चेयरमैन एसएम सोहैल, मनन कुमार सिन्हा और निशांत कुमार उपस्थित रहे.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >