विदेश जाने वाले बिहार के एससी-एसटी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

ओवरसीज स्कीम के तहत विदेश जाने वाले बिहार के अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी.

संवाददाता,पटना ओवरसीज स्कीम के तहत विदेश जाने वाले बिहार के अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी. एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने मंगलवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा वीरेंद्र कुमार और केंद्र सरकार के विभागीय सचिव से बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न राजकीय योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. मुलाकात के दौरान अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण मंत्री के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री ने अपनी सहमति जतायी है. मंत्री लखेंद्र पासवान ने केंद्रीय मंत्री डा वीरेंद्र कुमार के समक्ष नेशनल ओवरसीज स्कीम के तहत विदेश जाने वाले बिहार के एससी-एसटी छात्र-छात्रों को छात्रवृत्ति देने पर अपना प्रस्ताव पेश किया, जिसपर केंद्रीय मंत्री ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी है. मंत्री लखेंद्र पासवान ने बच्चों के शैक्षणिक उत्थान के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बच्चों के नये छात्रावास की जरूरत बतायी. इसके लिए केंद्र सरकार से उन्होंने 3.5 से चार लाख रुपये प्रति छात्र (छात्रावास निर्माण के लिए) के दर से रुपये आवंटन करने की मांग रखी, (एक सौ छात्रों के लिए चार करोड़ और दो सौ छात्रों के लिए आठ करोड़) जिसकी केंद्रीय मंत्री ने प्रशंसा करते हुए अपनी सहमति व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >