Sarkari Naukri 2021: BPSC पहली बार क्लर्क पद के लिए आयोजित करेगा परीक्षा, एग्जाम में किताब ले जाने की रहेगी छूट, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

बिहार में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए BPSC नये मौके लेकर आ रहा है. अब बिहार में क्लर्क पद के लिए परीक्षा ली जायेगी. बीपीएससी (BPSC) अपने कार्यालय में काम करने के लिए निम्नवर्गीय लिपिकों की नियुक्ति करने वाला है. इसके लिए देशभर के योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही तय की गइ है.

बिहार में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए BPSC नये मौके लेकर आ रहा है. अब बिहार में क्लर्क पद के लिए परीक्षा ली जायेगी. बीपीएससी (BPSC) अपने कार्यालय में काम करने के लिए निम्नवर्गीय लिपिकों की नियुक्ति करने वाला है. इसके लिए देशभर के योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही तय की गइ है.

बता दें कि बीपीएससी में 24 खाली पदों पर नियुक्ति होनी है. ये नियुक्ति बीपीएससी कार्यालय के लिए होना है.इसके लिए देशभर के योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही तय की गइ है. आयोग ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए हाल में ही विज्ञापन जारी किया है. इसके लिए 19 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु की गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल तक है.

बीपीएससी ने इंटर पास होने की योग्यता को पैमाना रखा है. साथ ही अभ्यर्थी को कंम्प्यूटर पर काम करने और टाइपिंग में निपुण होना आवश्यक है. चयनित किए गए अभ्यर्थियों को इस पद के लिए लेबल-2 के तहत 19900-63200 की सैलरी मिलेगी.उम्मीदवारों की उम्र सीमा 1 अगस्त 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को और महिलाओं को उम्र सीमा में छूट दी गयी है.

Also Read: म्यूटेशन के झंझट से मिलेगी मुक्ति, बिहार में आज से जमीन खरीदने या बेचने की प्रक्रिया में होगा ये बड़ा बदलाव, जानें कैसे होगा दाखिल-खारिज

बता दें कि अभ्यर्थियों को दो लेवल में परीक्षा पास करना होगा. पहला चरण प्रारंभिक व दूसरा चरण मुख्य परीक्षा का होगा. प्री और मेंस दोनों परीक्षा ऑब्जेक्टिव और मल्टिवल च्वाइस प्रश्नों के साथ ली जायेगी. प्री परीक्षा में पुस्तक ले जाने की अनुमति होगी. बता दें कि नोटबुक ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी.प्रत्येक विषय के लिए एक पुस्तक ले जाने की अनुमति रहेगी. BPSC क्लर्क पद के लिए परीक्षा आयोजित करने तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >