जयपुरिया स्कूल, पटना में सरस्वती पूजा का आयोजन, अभिभावकों का किया गया सम्मान

Patna News: सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, पटना में शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही.

Patna News: पूजा-अर्चना के माध्यम से विद्या, ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती से शैक्षणिक उन्नति और बौद्धिक विकास का आशीर्वाद मांगा गया. विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बना रहा.

इस अवसर पर अभिभावक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें चयनित अभिभावकों को उनके निरंतर सहयोग, विश्वास और सकारात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया. विद्यालय के विकास और प्रतिष्ठा बढ़ाने में अभिभावकों की भूमिका की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर श्रीमति अनुपम सिंह ने कहा कि कार्यक्रम विद्यालय की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ सांस्कृतिक मूल्यों और सामुदायिक सहभागिता को समान महत्व दिया जाता है. अवसर पर अनंजय कुमार, आशित कुमार, अवधेश कुमार, विजया राजलक्ष्मी, आनंद मोहन, स्वर्णिका शेखर, रंभा कुमारी सहित सभी अभिभावक मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >