सम्राट चौधरी कैबिनेट में कौन बनेगा मंत्री, फॉर्मूला तय, अब अंतिम सूची का इंतजार

Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ नई सरकार की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. अब सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि उनकी कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री शामिल होंगे. भाजपा, जदयू और सहयोगी दलों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा पुराने फार्मूले पर ही तय माना जा रहा है.

Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद अब उनकी कैबिनेट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बुधवार को सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह पहली बार होगा जब बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा. इसी वजह से नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

निशांत नहीं हैं तैयार

नई सरकार में डिप्टी सीएम पद जनता दल यूनाइटेड को मिलने जा रहा है. पहले चर्चा थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन फिलहाल खबर है कि वे इसके लिए तैयार नहीं हैं. अगर निशांत कुमार राजी नहीं होते हैं तो जदयू के वरिष्ठ नेताओं में से एक या दो नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.

जदयू से ये नाम आगे

जदयू में जिन नेताओं के नाम सबसे आगे चल रहे हैं, उनमें बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार और सुनील कुमार शामिल हैं. माना जा रहा है कि इन्हीं में से दो चेहरों पर फैसला हो सकता है.

बीजेपी की ओर से ये बन सकते हैं मंत्री

भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री होंगे. उनके अलावा विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद और संजय सिंह टाइगर को मंत्री बनाया जा सकता है.

जदयू से बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खान और सुनील कुमार के नाम चर्चा में हैं.

लोजपा (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह, हम से संतोष कुमार सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश कुशवाहा को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नहीं होगा कोई बड़ा बदलाव

सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा. मौजूदा गठबंधन का संतुलन लगभग वैसा ही रहेगा जैसा पहले था. हालांकि कुछ पुराने चेहरों की जगह नए नेताओं को मौका दिया जा सकता है. बुधवार का शपथ ग्रहण समारोह छोटा रखा जाएगा. पहले मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम शपथ लेंगे. इसके बाद विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा.

2025 में एनडीए सरकार बनने पर कुल 27 मंत्री बनाए गए थे. इस बार भी लगभग वही संख्या रहने की संभावना है, लेकिन जदयू के कुछ खाली पद अब भरे जा सकते हैं. बिहार की नई सरकार में अब सबकी नजर अंतिम मंत्रिमंडल सूची पर टिकी है.

इसे भी पढ़ें: अमित शाह की वो भविष्यवाणी जो सच हुई, सम्राट चौधरी के हाथ में आई बिहार की कमान

सम्राट चौधरी ही क्यों बने बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, इन वजहों से रेस में निकले सबसे आगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >