सकीबुल कप्तान और सूर्यवंशी बने बिहार के उपकप्तान

णजी ट्रॉफी सीजन के आगामी मुकाबलों के लिए गुरुवार को बिहार क्रिकेट टीम की घोषणा की गयी. साकिबुल गनी को टीम का कप्तान और वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान नियुक्त किया गया है.

पटना़ रणजी ट्रॉफी सीजन के आगामी मुकाबलों के लिए गुरुवार को बिहार क्रिकेट टीम की घोषणा की गयी. सकीबुल गनी को टीम का कप्तान और वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. नये चयनकर्ता बीसीसीआइ के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा और पूर्व क्रिकेटर हरविंदर सिंह ने पहले चुनी गयी टीम में कई अहम बदलाव किये हैं. मोइनुल हक स्टेडियम में एक नवंबर से बिहार और मेघालय के बीच रणजी प्लेट ग्रुप का मैच खेला जायेगा़

टीम से एक चौथाई खिलाड़ी बाहर

इससे पहले बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए 12 अक्तूबर को 15 सदस्यीय जिस टीम की घोषणा की थी, उसमें से एक चौथाई खिलाड़ियों को नये चयनकर्ताओं ने टीम में जगह नहीं दी है़ इस सत्र के पहले दो मैचों के लिए भास्कर दुबे, नवाज खान, राघवेंद्र प्रताप, सचिन कुमार सिंह और खालिद आलम को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली थी. अब इनके स्थान पर वचस्पति, शुभम रॉय, मंगल मेहरोर और मलय राज को जगह दी गयी है. चयन समिति के सदस्य चेतन शर्मा, हरविंदर सिंह, सुनील कुमार सिंह, विष्णु शंकर और आनंद प्रकाश ने नयी टीम का चयन किया है़

टीम :

सकीबुल गनी, वैभव सूर्यवंशी, अर्णव किशोर, आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, कुमार रजनीश, अमोद यादव, साकिब हुसैन, वचस्पति, शुभम रॉय, हिमांशु सिंह, सचिन कुमार, खालिद आलम, पीयूष कुमार सिंह, मंगल महरोर और मलय राज शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >