सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस का इस स्टेशन पर भी होगा ठहराव, रेलवे ने जारी की अधिसूचना

Amrit Bharat Express: बिहार के सहरसा से मुंबई के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया, रूट और टाइम टेबल से जुड़ी जानकारी सामने आई है. आज 24 अप्रैल दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

Amrit Bharat Express: सहरसा से मुंबई के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस बेगूसराय के बखरी सलौना रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी. यह जानकारी बुधवार को रेलवे द्वारा जारी की गयी सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव की अधिसूचना में दी गयी है. इससे बखरीवासियों में व्यापक हर्ष देखा जा रहा है.

बखरी सलौना स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव

रेल पदाधिकारी के द्वारा जारी पत्र में उक्त बंदे भारत ट्रेन का बखरी सलौना स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव दिया गया है. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जायेगा. जहां उक्त बंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन के दिन 05595 स्पेशल ट्रेन बनकर सहरसा से लोकमान्य तिलक तक जायेगी. यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन लोकमान्य तिलक से तथा एक दिन सहरसा से अपने गंतव्य तक चलेगी. इधर रेल यात्री संघ सलौना के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस का सलौना में ठहराव बखरी वासियों के लिए एक उपहार जैसा है.

बखरी सहित क्षेत्र के विकास को और अधिक गति मिलेगी

छह माह के भीतर सलौना में लगातार दूसरे एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित हुआ है. इससे बखरी सहित क्षेत्र के विकास को और अधिक गति मिलेगी. मालूम हो कि पूर्व से अमृत भारत स्कीम के तहत तीस करोड़ की राशि से सलौना का जीर्णोद्धार भी किया जा रहा है. अधिवक्ता सह रेल यात्री संघर्ष समिति सदस्य विकास वर्मा, पूर्व मुखिया तुफैल अहमद खान, सुमित राजवंश, गोपाल शर्मा, संजय सलिल, रामचंद्र सहनी, इंदिरा सिंह परमार, गौतम सिंह राठौड़, जयदेव सान्याल, अंकित सिंह, डॉ कुमार अमित आदि ने इस ठहराव के लिए सरकार व डीआरएम समस्तीपुर के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Also Read: PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री आज बिहार को देंगे सौगात, अमृत भारत और पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >