मतदाता जागरूकता को लेकर रन फॉर वोट में लगायी दौड़

पटना सिटी. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगल तालाब पर रन फॉर वोट दौड़ का आयोजन अनुमंडल प्रशासन की ओर से किया गया.

पटना सिटी. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगल तालाब पर रन फॉर वोट दौड़ का आयोजन अनुमंडल प्रशासन की ओर से किया गया. जिसमें सुबह की सैर करने वाले, सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मंगल तालाब के पूर्वी गेट से दौड़ आरंभ कर मनोज कमलिया स्टेडियम तक आये. एसडीओ गुंजन सिंह ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ को रवाना करते हुए कहा कि मतदान समाज व राष्ट्र के प्रति नागरिक-निष्ठा का परिचायक है. एसडीओ ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभातफेरी, झांकी, नुक्कड़ सभा, नाटक समेत अन्य आयोजन होगा. इस मौके पर होली विजन स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया. कार्यक्रम का संचालन रेडक्राॅस सोसाइटी के चेयरमैन गोविंद कानोडिया ने किया. एसडीओ ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी, झांकी, नुक्कड सभा, नाटक समेत अन्य आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >