बिना नाम लिए रोहिणी ने फिर साधा तेजस्वी पर निशाना, बोलीं- प्रवचन नहीं, चुनावी नतीजे बताते हैं सच्चाई

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके सलाहकारों पर पार्टी को बर्बादी की कगार पर पहुंचाने का आरोप लगाया है. उन्होंने चुनावी हार और समीक्षा रिपोर्ट में देरी पर तीखे सवाल किए हैं.

Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर अपने भाई और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के मौजूदा हालातों और हालिया चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए नेतृत्व से कई सवाल किये. रोहिणी ने लिखा कि पार्टी के प्रति किसकी कितनी वफादारी रही और लालू प्रसाद यादव के संघर्षों को किसने आगे बढ़ाया, इसका प्रमाण किसी प्रवचन से नहीं बल्कि हाल के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के परिणामों से मिल जाता है.

रोहिणी ने पोस्ट में क्या लिखा

रोहिणी ने X पर लिखा, “लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया, ये तो लोकसभा , हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों और पार्टी की वर्त्तमान स्थिति से ही साफ है, जिसे जिम्मेदारी सौंपी गयी उसने, उसके आयातित गुरु और उस गुरु के गुर्गों ने तो लालू जी और पार्टी के प्रति समर्पित हरेक लालूवादी के दशकों के संघर्ष एवं प्रयासों को धो – पोछ कर पार्टी को बर्बादी की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया.”

उन्होंने आगे लिखा, “सवाल पहले भी उठे थे , आज भी सवाल उठ रहे हैं , आगे भी उठेंगे, अगर नैतिक साहस है तो खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए , ज्ञान कौन दे रहा और ज्ञान देने की बात कर सच्चाई से मुंह कौन चुरा रहा , ये साफ हो जाएगा.”

समीक्षा के नाम पर क्या कार्रवाई की गई

रोहिणी ने X पोस्ट में लिखा, “आज पार्टी के हरेक सच्चे कार्यकर्ता, समर्थक और हितैषी का सवाल है. जिन चंद घटिया लोगों को, लालू जी को नजरअंदाज कर , एक तरीके से सर्वेसर्वा बना दिया गया , उन लोगों ने पार्टी के लिए क्या किया? समीक्षा के नाम किए गए दिखावे पर क्या कार्रवाई की गयी ? समीक्षा रिपोर्ट अब तक क्यूं नहीं सार्वजनिक की गयी और समीक्षा रिपोर्ट में जिन लोगों पर सवाल उठे उन पर अब तक कोई कार्रवाई क्यूं नहीं की गयी ?”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पहले भी बिना नाम लिए तेजस्वी पर बोला था हमला

रोहिणी आचार्य ने इससे पहले 25 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिए राजद नेतृत्व और पार्टी के आंतरिक संकट पर हमला किया था. उन्होंने कहा था कि सच्चा लालूवादी वही है जो पार्टी की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार लोगों से सवाल पूछने का साहस रखता हो. रोहिणी ने आरोप लगाया कि पार्टी की कमान अब ऐसे घुसपैठियों और साजिशकर्ताओं के हाथों में है, जिन्हें लालूवाद को खत्म करने के उद्देश्य से भेजा गया है. उन्होंने नेतृत्व को नसीहत दी कि वे सवालों से भागने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने के बजाय आत्मचिंतन करें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी, 24 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन अधिग्रहण में तेज, प्लान तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >