Road In Bihar: बिहार के इतने टोलों में बनी पक्की सड़कें, बड़ी संख्या में ग्रामीणों को मिला फायदा

Road In Bihar: बिहार में 100 से अधिक आबादी वाले ग्रामीण टोलों में सड़कें बनाई गई है. अब तक 1344 टोलों को पक्की सड़क से जोड़ा जा चुका है. जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को फायदा पहुंचा. कनेक्टिविटी बढ़ने से ग्रामीणों का शहर तक पहुंचना आसान हो गया है.

Road In Bihar: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. खासकर गांवों और टोलों में पक्की सड़कें बनाकर मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंच रहा. दरअसल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के तहत बिहार के गांवों के छूटे हुए 100 या उससे कम आबादी वाले ग्रामीण टोलों में योजनाओं के तहत सड़क पहुंच गई है.

1344 टोलों को पक्की सड़क से जोड़ा गया

जानकारी के मुताबिक, इनके तहत ग्रामीण कार्य विभाग ने राज्य के टोटल 11,020 का सर्वे कराया और 14,002.33 किलोमीटर की लंबाई में सड़क निर्माण का लक्ष्य तय किया है. इसमें 5033 बसावटों और टोलों को बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़ने की विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति दी थी. जिसमें 1344 टोलों को पक्की सड़क से जोड़ा जा चुका है. ऐसे छोटे टोलों में बन चुकी ग्रामीण सड़कों की कुल लंबाई 1486.71 किलोमीटर है.

छूटे हुए टोलों को मिली संपर्कता

राज्य के सभी 38 जिलों में 100 लोगों की आबादी वाले छूटे बसावटों और टोलों को सड़क संपर्कता प्रदान करने के लिए वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना (अवशेष) की शुरुआत की गई. इसके तहत टोटल 13.814 बसावटों में 16,652 किलोमीटर सड़क बिना कनेक्टिविटी के पाये गये थे. इसमें अब तक 5033 बसावटों में 1344 बसावटों को पक्की बारहमासी सड़कों से जोड़ा जा चुका है.

बिहार सरकार की योजनाएं

जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार ने साल 2005-6 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू कर 500 से कम आबादी वाले गांवों तक भी सड़कें पहुंचाने का काम शुरू किया था. इसके अलावा उग्रवाद प्रभावित जिलों में 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को भी इस योजना में शामिल किया गया. हालांकि, फिर आगे ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना और हर घर तक पक्की गली और नाली योजना को लेकर भी कई जगह सड़कें बनाई गई.

Also Read: Bihar Weather Today: 32 जिलों में यलो अलर्ट,गंगा उफान पर, 500 से ज्यादा गाँव बाढ़ की चपेट में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >