नाला निर्माण के लिए काटी सड़क, खेतों में घुसा पानी

patna news: दानापुर. नगर परिषद के वार्ड संख्या 34 में नाला निर्माण को लेकर सड़क काट देने से खेतों में नाले का पानी घुस गया. नाले के पानी से खेतों में लगी फसल डूब गयी.

दानापुर. नगर परिषद के वार्ड संख्या 34 में नाला निर्माण को लेकर सड़क काट देने से खेतों में नाले का पानी घुस गया. नाले के पानी से खेतों में लगी फसल डूब गयी. किसानों ने बताया कि बुडको द्वारा नाला निर्माण के लिए बिना नगर परिषद प्रशासन से अनुमति लिये ही सड़क को काट दिया गया है. जिससे खेतों में लगी फसल डूब गयी. किसानों ने इसकी शिकायत स्थानीय पार्षद से की है. जिसके बाद पार्षद ने बुडको द्वारा नाला निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर देखा की रघुवंशी नगर के पास रोड बीचो बीच काट दी है. जिससे नाला का पानी खेतों और घर में घुस रहे हैं. पार्षद ने बुडको के पदाधिकारी को फोन किया पर कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद नप के इओ को फोन कर सूचना दी. इस पर नप इओ ने कहा कि कर्मचारी को भेज रहे हैं. पर घंटों इंतजार के बाद कोई नहीं आया. जिसके बाद पार्षद ने जेसीबी मांगकर काटी गयी सड़क को भरवाया दिया गया है. उन्होंने बताया कि निर्माण एजेंसी बुडको ठेकेदार और इंजीनियर की लापरवाही के कारण किसानों का खेत डूब गया है. उन्होंने बताया कि किसानों ने मुख्यमंत्री, जल संसाधन मंत्री, एसडीओ, नगर परिषद पदाधिकारी, अंचलाधिकारी से लिखित आवेदन देकर गुहार लगायी है. किसान बिजेंद्र भगत ने बताया कि फूल के साथ सारी फसल डूब कर बर्बाद हो गयी है. कर्ज लेकर खेती की थी. कुछ किसानों ने बताया कि भिड़ी, नेनुआ, करेला, कद्दू की फसल डूब गयी है. नप इओ ने बताया कि बुडको के अधिकारी से इस संबंध में जानकारी ली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >