लापता किशोरी की बरामदगी के लिए सड़क जाम

patna news: पटना सिटी. आलमगंज थाना क्षेत्र से रविवार से लापता 14 वर्षीय किशोरी के कुशल बरामदगी की मांग को लेकर परिजन सड़क पर उतर आये और रास्ता रोक दिया.

पटना सिटी. आलमगंज थाना क्षेत्र से रविवार से लापता 14 वर्षीय किशोरी के कुशल बरामदगी की मांग को लेकर परिजन सड़क पर उतर आये और रास्ता रोक दिया. सड़क जाम बिस्कोमान गोलंबर के पास किये परिजनों का कहना था कि किशोरी मानसिक तौर पर कमजोर है. किशोरी को बहला फुसला कर बाइक सवार बैठा कर ले भागा है. सड़क जाम व हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया और काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम छुड़वाया.

पुलिस नहीं कर रही सहयोग, तीन दिनों से है लापता

आलमगंज थाना के बिस्कोमान कॉलोनी काली मंदिर के समीप रहने वाली लापता किशोरी की मां जूली देवी ने बताया कि रविवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक बाइक सवार व्यक्ति जो हाफ पैंट और टीशर्ट पहने हुए था. किशोरी के गायब होते ही परिजनों ने खोजबीन आरंभ कर दी. लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. इसके बाद मामले की शिकायत आलमगंज थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी. परिजनों का कहना है कि लिखित जानकारी दिये जाने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की. इसी बात से नाराज लोगों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष के साथ पीड़ित परिवार सड़क पर उतर आये. काफी मशक्कत के बाद लगभग डेढ़ घंटे के उपरांत सड़क जाम हटाने में कामयाबी पायी. सड़क जाम की वजह से गायघाट से कुम्हरार जाने वाले व गांधी सेतु जाने वाले मार्ग पर वाहनों का परिचालन बाधित हो गया था.

पुलिस टीम कर रही तफ्तीश, खंगाल रही फुटेज

आलमगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. परिजनों की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है. लेकिन कहीं से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि बच्ची को कोई बाइक सवार व्यक्ति ले कर निकला है. फिर भी पुलिस टीम इस मार्ग से आवाजाही के सारे जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. परिजनों का कहना है कि बच्ची अपना व पिता माता का नाम और पता तक नहीं बता सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >