फिर से बिहार में RLM की कमान संभालेंगे आलोक सिंह, उपेंद्र कुशवाहा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने बिहार में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए आलोक सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. उपेंद्र कुशवाहा ने इसकी घोषणा की. साथ ही संगठन में कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं.

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अपनी संगठनात्मक ताकत बढ़ाने में जुटी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक सिंह को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है. यह घोषणा रविवार को आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान की गई. इससे पहले भी उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

संगठन में कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

पार्टी ने प्रदेश संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम नियुक्तियां भी की हैं. प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, हिमांशु पटेल को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नई टीम के गठन को संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

चुनाव प्रक्रिया के बाद हुआ फैसला

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी. इस दौरान दोनों दावेदारों ने मंच से ही अंतिम फैसला लेने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को दे दिया. इसके बाद कुशवाहा ने आलोक सिंह के नाम की घोषणा की. घोषणा होते ही कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया.

संगठन विस्तार पर जोर

इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा पूरे बिहार में संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटी है. उन्होंने कहा कि पार्टी आंतरिक लोकतंत्र, नैतिक राजनीति और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर काम कर रही है. उन्होंने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम हो रहा है.

32 जिलों में पूरे हुए चुनाव

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब तक बिहार के 32 जिलों में जिला अध्यक्षों का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक कराया जा चुका है. पार्टी लगातार संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिली है.

22 लाख के पार पहुंची सदस्यता

पार्टी ने दावा किया कि उसका सदस्यता अभियान लगातार सफल हो रहा है. कुशवाहा के अनुसार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्य संख्या 22 लाख से अधिक हो चुकी है. उन्होंने इसे पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता और जनसमर्थन का संकेत बताया.

Also Read: ‘ये नटवरलाल है, साजिश करता है…’, खान सर के चाचा ने उनपर लगाए कई गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >