हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप में आरके रॉय हॉकी अकादमी विजेता

हॉकी इंडिया द्वारा 4 से 11 अगस्त तक नयी दिल्ली में आयोजित द्वितीय हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप में पटना की आरके रॉय हॉकी अकादमी ने देश की शीर्ष हॉकी टीम आर्मी ब्वायज को हराकर विजेता बनी.

पटना़ हॉकी इंडिया द्वारा 4 से 11 अगस्त तक नयी दिल्ली में आयोजित द्वितीय हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप में पटना की आरके रॉय हॉकी अकादमी ने देश की शीर्ष हॉकी टीम आर्मी ब्वायज को हराकर विजेता बनी. आरके रॉय हॉकी अकादमी ने हरियाणा की घूमन्नेहरा हॉकी अकादमी, जय भारत हॉकी अकादमी को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची. क्वार्टर फाइनल में पंजाब की ग्लास हॉकी अकादमी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया़ सेमीफाइनल में घूमन्नेहरा हॉकी अकादमी को 3-0 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया़ फाइनल में आर्मी ब्वायज को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर खिताब को जीत लिया़ वहीं, बालिका वर्ग में आरके रॉय हॉकी अकादमी चौथे स्थान पर रही़ हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी योगेश कुमार, अकादमी के सचिव अंजनी कुमार ने आरके रॉय हॉकी अकादमी के कप्तान विनय, कोच अनुराग, मैनेजर दानिश, शशि, आनंद, सूरज, राजा, अमरेंद्र, सोनी, विकाश, राजा और अभय को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >