राजद दलित टोलों में मनायेगा आंबेडकर जयंती : तेजस्वी

राजद 14 अप्रैल को प्रदेश के सभी पंचायतों के दलित टोले में आंबेदकर जयंती मनायेगा. शनिवार को प्रदेश राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने यह जानकारी दी.

संवाददाता, पटना

राजद 14 अप्रैल को प्रदेश के सभी पंचायतों के दलित टोले में आंबेदकर जयंती मनायेगा. शनिवार को प्रदेश राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने यह जानकारी दी. तेजस्वी यादव स्वयं राघोपुर में मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आंबेडकर जयंती राज्य की सभी पंचायतों में मनाने की अपील की. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के कड़ी टिप्पणी से यह स्पष्ट होता है कि बिहार में शराबबंदी को विफल करने में पुलिस-प्रशासन के ही लोग लगे हैं. विरोधी दल के नेता ने कहा कि राज्य में शराब से 40 हजार करोड़ से अधिक का कारोबार किया जा रहा है. अब तक नौ लाख 36 हजार 949 मुकदमे दर्ज किये गये हैं.करीब 14 लाख 20 हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारियां हुई है. इनमें सबसे अधिक गरीब, दलित, पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग के लोगों यानी 99 प्रतिशत से भी अधिक हैं, जबकि एक प्रतिशत गैर दलित, गैर पिछड़ा के लोग शामिल हैं. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में विदेशी शराब की खपत अधिक है. लाखों लोगों की गिरफ्तारी के बावजूद भी सप्लायर और तस्करों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. किसी भी जिला के एसपी, डीएसपी या बड़े अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गयी. तेजस्वी ने आगे कहा कि जो लोग जंगलराज और लालू -राबड़ी सरकार के समय की बात करते हैं, उनमें बहुत सारे पदाधिकारी आज भी बड़े पद पर विराजमान हैं. कहा कि जो जंगलराज का रट लगाते हैं, उन्हें बताना चाहिए कि उस समय के कई लोग आज बड़े ओहदे पर किस प्रकार विराजमान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >