25वें स्थापना दिवस की तैयारी में जुटी राजद,सालों बाद लालू भी होंगे मौजूद

राष्ट्रीय जनता दल 5 जुलाई को पार्टी स्थापना दिवस की तैयारी में जूट गई है. पार्टी के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली मनाने की तैयारी चल रही है.

पटना. राष्ट्रीय जनता दल 5 जुलाई को पार्टी स्थापना दिवस की तैयारी में जूट गई है. पार्टी के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली मनाने की तैयारी चल रही है.इसको लेकर शनिवार की रात पार्टी प्रवक्ताओं की राबड़ी आवास पर बैठक भी हुई. बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी को और आक्रामक होना होगा. हालांकि, इस बैठक में लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मीटिंग में नहीं पहुंचे. जबकि, वे इन दिनों पटना में ही हैं.

प्रवक्ताओं की बैठक में तेजस्वी यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, वरिष्ठ नेता श्याम रजक, मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र , प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, भोला यादव, रामानुज प्रसाद समेत कई नेता उपस्थित थे.

लालू करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

5 जुलाई को राजद बिहार सहित देश के हर राज्य में अपना स्थापना दिवस मनाएगी. लालू प्रसाद इसका वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। शनिवार को देर शाम तक चली बैठक में पार्टी के 17 में से 14 प्रवक्ताओं ने शिरकत की। तेजस्वी यादव ने प्रवक्ताओं को पार्टी ऑफिस में बैठने का भी निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >