Live Updates

Tejashwi Yadav Rajbhawan March LIVE: हाथों में तिरंगा लेकर उतरे RJD कार्यकर्ता, बोले- छात्रों के लिए आज AK-47 की गोली भी खा लेंगे

Tejashwi Yadav Rajbhawan March LIVE: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजभवन मार्च करेंगे. इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलंबर समेत जिन भी रूटों से प्रदर्शनकारी गुजरेंगे वहां पुलिस फोर्स तैनात है. गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है. पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए...

11:49 AM. 19 Aug 26 5 hrs ago

ओसामा के साथ फोटो खिंचवाने के लिए भिड़े कार्यकर्ता

राजभवन मार्च के लिए ओसामा शहाब भी पहुंचे. इस दौरान उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी. दो कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए.

11:38 AM. 19 Aug 26 5 hrs ago

ऑटो में बैठे आरजेडी एमएलसी

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च में आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह भी शामिल हुए. बीच सड़क पर वे ऑटो में बैठे हुए दिखे. इस दौरान उन्होंने कहा, AK-47 चलाने वाले अधिकारी को सस्पेंड कीजिए ट्रांसफर नहीं.

11:33 AM. 19 Aug 26 5 hrs ago

इनकम टैक्स चौराहे पर जाम की स्थिति

इनकम टैक्स गोलंबर पर जाम

पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर सदर एसडीएम कृतिका मिश्रा टीम के साथ तैनात हैं. कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. राजभवन मार्च की वजह से इनकम टैक्स चौराहे पर जाम की स्थिति हो गई है.

11:28 AM. 19 Aug 26 5 hrs ago

DM-SSP घूम-घूमकर देख रहे सुरक्षा व्यवस्था

राजभवन मार्च को लेकर डीएम-एसएसपी भी अलर्ट मोड में हैं और घूम-घूमकर सभी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं. पटना के डीएम कुंदन कुमार लगातार एसडीएम कृतिका मिश्रा को निर्देश दे रहे हैं.

11:18 AM. 19 Aug 26 6 hrs ago

पटना के R ब्लॉक पर भी बढ़ी सुरक्षा

पटना के आर ब्लॉक की तस्वीर

राजभवन मार्च के लिए राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. ऐसे में पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. आर ब्लॉक के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. फतुहा SDPO पुलिस बल के साथ तैनात हैं. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है.

11:14 AM. 19 Aug 26 6 hrs ago

एसडीएम ने की प्रदर्शनकारियों से अपील

सदर एसडीएम कृतिका मिश्रा

सदर एसडीएम कृतिका ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आपसे निवेदन है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सुनिश्चित करें. आपके हाथ में देश का सम्मान, देश की आन-बान-शान राष्ट्रीय ध्वज है. कोई भी राष्ट्रीय ध्वज का अपमान ना करें. राष्ट्रीय ध्वज को सीधा पकड़ें. कई लोग राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा पकड़े हुए हैं. राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना अवैधानिक और दंडनीय है. आप सभी से निवेदन है राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान सहित ऊपर उठाकर रखें. किसी भी स्थिति में उसे जमीन पर, पानी में या कीचड़ में ना जाने दें. रैली खत्म होने के बाद सभी राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ एक जगह एकत्रित करेंगे.

10:53 AM. 19 Aug 26 6 hrs ago

दिलीप जायसवाल ने कसा तंज

दिलीप जायसवाल, मंत्री

RJD के राजभवन मार्च पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने तंज कसा. उन्होंने कहा, डूबते तिनके को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. राजद अब धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है. लालू यादव जी वाली बात अब नहीं रही.

10:46 AM. 19 Aug 26 6 hrs ago

हाथों में तिरंगा लेकर उतरे RJD कार्यकर्ता

आरजेडी कार्यकर्ताओं की भीड़

राजभवन मार्च के लिए राजद के कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतर गए हैं. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा- छात्रों के लिए आज AK-47 की गोली भी खा लेंगे.

10:20 AM. 19 Aug 26 7 hrs ago

लालू की तस्वीर के साथ पहुंचा कार्यकर्ता

राजभवन मार्च के लिए आरजेडी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का गांधी मैदान में जुटना शुरू हो गया है. इस बीच लालू प्रसाद का समर्थक उनकी तस्वीर लेकर पहुंचा. साथ ही वह हाथ में गुलाब का फूल भी लेकर आया. तस्वीर में समर्थक ने लालू प्रसाद को भगवान बताया.

9:47 AM. 19 Aug 26 7 hrs ago

तेजस्वी यादव ने सरकार से किए सवाल

तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार से सवाल किया था. उन्होंने कहा था, कई दिनों से प्रशासन में बैठे अधिकारियों से लगातार सवाल किया जा रहा है कि AK-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया था, लेकिन अब तक इसका जवाब नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी के आदेश के पुलिस की ओर से गोली नहीं चलायी गयी होगी. ऐसे में आदेश देने वाले अधिकारी की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उसे तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने एक्स के जरिए 15 सवाल किया था.

9:37 AM. 19 Aug 26 7 hrs ago

पटना में सुरक्षा व्यवस्था टाइट

मार्च को लेकर पहले ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है. गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से सचिवालय तक करीब 1000 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है. साथ ही जगह-जगह पर वाटर कैनन, टियर गैस टीम को तैनात किया गया है. इसके अलावा सभी थानों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है. नेहरू पथ, हार्डिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड और अन्य मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

9:34 AM. 19 Aug 26 7 hrs ago

इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

  • पटना जंक्शन की ओर से डाकबंगला चौराहा जाने वाली गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. उन्हें दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा.
  • इनकम टैक्स चौराहा से मंदिरी नाला की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है.
  • एग्जीबिशन रोड (भट्टाचार्य चौराहा से उत्तर), बुद्धमार्ग/छज्जूबाग (टी एन बनर्जी पथ), पुलिस लाइन से बैंक रोड और बुद्ध मार्ग पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली टी तक ऑटो/ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा.
9:27 AM. 19 Aug 26 7 hrs ago

डाकबंगला चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात

गांधी मैदान में पुलिस फोर्स तैनात

राजभवन मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर ली गई है. राजधानी के डाकबंगला चौराहे और गांधी मैदान पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है. इसके साथ ही जिन रूटों से मार्च गुजरेगा, उन रूटों पर पैनी नजर पुलिस रख रही है.

9:18 AM. 19 Aug 26 8 hrs ago

Tejashwi Yadav Rajbhawan March LIVE: हाथों में तिरंगा लेकर उतरे RJD कार्यकर्ता, बोले- छात्रों के लिए आज AK-47 की गोली भी खा लेंगे

पटना की सड़क पर एक बार फिर प्रदर्शन होने वाला है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीवान जिले में छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 चलाने और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर राजभवन मार्च करेंगे. पटना के जेपी गोलंबर से इसकी शुरुआत होगी. तेजस्वी यादव ने आरजेडी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्टूडेंट्स यूनियन से भी समर्थन की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >