राजद कार्यालय में मनी भोला पासवान शास्त्री की जयंती
बिहार प्रदेश राजद के राज्य कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी भोला पासवान शास्त्री की जयंती प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनायी गयी.
By RAKESH RANJAN | Updated at :
पटना.बिहार प्रदेश राजद के राज्य कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी भोला पासवान शास्त्री की जयंती प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनायी गयी. इस दौरान उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल ने कहा कि छात्र जीवन से ही शास्त्री ने असहयोग आंदोलन में भाग लिया. ये दो बार जेल भी गये. उनके मानवीय गुण के कारण सभी वर्ग और लोगों के बीच इनकी लोकप्रियता रही. उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कभी सरकारी वाहन की सुविधा नहीं ली. इनकी ये जीवनशैली लोकसेवकों को प्रेरणा देती है. इस अवसर पर बीनू यादव, सुरेश पासवान, मो कामरान, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, प्रदेश भाई अरुण कुमार, फैयाज आलम कमाल,निर्भय कुमार आंबेडकर, श्याम नंदन पासवान, जेम्स कुमार यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है