Bihar Police Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली का खुलासा, 16 फर्जी कैंडिडेट गिरफ्तार

Bihar Police Exam: पटना में सिपाही बहाली के लिए चल रहे फिजिकल टेस्ट का 7वां चरण समाप्त हो गया है. इस दौरान पुलिस ने 16 फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है, जिनका बायोमैट्रिक अटेंडेंस मैच नहीं हुआ था.

Bihar Police Exam: पटना में सिपाही बहाली के लिए चल रहे फिजिकल टेस्ट का 7वां चरण समाप्त हो गया है. इस दौरान पुलिस ने 16 फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है, जिनका बायोमैट्रिक अटेंडेंस मैच नहीं हुआ था. ये अभ्यर्थी रिटेन एग्जाम में स्कॉलर बैठाकर परीक्षा देने के आरोपी हैं. इसके लिए उन्होंने 1 से 5 लाख रुपये तक की डील की थी.

फिजिकल टेस्ट के लिए 9600 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था

इस सप्ताह में कुल 9600 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था. लेकिन, केवल 7771 अभ्यर्थी ही पहुंचे थे. यह परीक्षा बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के 21,391 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के रिटेन टेस्ट में 1 लाख 7 हजार 79 अभ्यर्थी सफल हुए थे.

Also Read: भारत की सियासत बदल देती है इस मैदान की जनसभा, आजादी से पहले भी यहां जुटती थी लाखों की भीड़

लगभग 18 लाख अभ्यर्थियों ने दिया था आवेदन

यह परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी. इस भर्ती परीक्षा में 17 लाख 87 हजार 720 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था, जिनमें से 12 लाख के करीब अभ्यर्थी शामिल हुए थे. यह परीक्षा पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल) गर्दनीबाग में चल रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >