अकेली रह रही रिटायर्ड महिला शिक्षिका की घर में गला रेत कर हत्या, लूटी चेन व अंगूठी

78 साल की रिटायर्ड शिक्षिका माधवी कुमारी की बदमाशों ने घर में घुस गला रेतकर हत्या कर दी.

पटना. शास्त्रीनगर थाने के एजी कॉलोनी पार्क के समीप सी ब्लॉक-71 में अकेले रहने वाली 78 साल की रिटायर्ड शिक्षिका माधवी कुमारी की बदमाशों ने घर में घुस गला रेतकर हत्या कर दी. साथ ही शरीर पर से सोने की चेन, अंगूठी व अन्य सामान लूटपाट कर फरार हो गये. यह घटना शुक्रवार की देर रात घटित हुई. हालांकि घटना की जानकारी शनिवार की सुबह मिली. माधवी के पति अमरेंद्र कुमार दास एजी ऑफिस के रिटायर्ड अधिकारी थे. उनका देहांत 2023 में हो गया था. जिस समय यह घटना हुई, उस समय घर में कोई नहीं था. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सचिवालय टू साकेत कुमार और शास्त्रीनगर थाने की पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की. साथ ही एफएसएल की टीम ने भी जांच की. पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और डीवीआर जब्त कर लिया है. घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह दिखा कि दाई शुक्रवार की शाम काम करने आयी थी. उसके बाद घर में बाहर से कोई नहीं आया. इसके बाद पुलिस ने घर में रहने वाली महिला किरायेदार, उनके पति व दो बेटे और दाई को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. डीएसपी साकेत कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. घर में रखा सामान चोरी नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR PRABHAT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >