मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव क्विज के लिए पंजीकरण अब 23 तक

बिहार में पहली बार आयोजित होने वाली ‘मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव क्विज 2025’ प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गयी है

-जिला स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता 23 से 26 मार्च तक -प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता दो अप्रैल से 16 अप्रैल तक -राज्य स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता 17 अप्रैल को होगी संवाददाता, पटना बिहार में पहली बार आयोजित होने वाली ‘मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव क्विज 2025’ प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गयी है. अब इसे 15 मार्च से बढ़ा कर 23 मार्च दोपहर दो बजे तक कर दिया गया है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने बताया कि विद्यालयों तथा जिले के जिलाधिकारियों के अनुरोध पर यह तिथि बढ़ायी गयी है. उन्होंने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं और स्कूल एक या एक से अधिक टीम का पंजीकरण करा सकते हैं, प्रत्येक टीम में दो सदस्य रहेंगे. नयी तिथि के अनुसार अब पंजीकरण 23 मार्च तक दाेपहर दो बजे तक किया जा सकता है. जिला स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता 23 से 26 मार्च तक होगी. इसी तरह प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता दो अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित होगी तथा राज्य स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता 17 अप्रैल को पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगी. इस संदर्भ में सूचना बिहार के सभी विद्यालयों को जिलाधिकारी और शिक्षा पदाधिकारियों के माध्यम से दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >