राशन कार्ड विशेष शिविर में लक्ष्य से अधिक आवेदन, एसडीओ ने किया निरीक्षण

मसौढ़ी में नए राशन कार्ड बनाने व सदस्यों को जोड़ने के लिए लगाए गए विशेष शिविरों में लक्ष्य से अधिक आवेदन आए हैं. अनुमंडल पदाधिकारी ने शिविरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं.

Patna News : मसौढ़ी में नए राशन कार्ड बनाने तथा राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए मसौढ़ी अनुमंडल के मसौढ़ी, धनरुआ और पुनपुन प्रखंडों सहित नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को विशेष शिविर आयोजित किया गया. शिविरों का अनुमंडल पदाधिकारी धनराज कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए.

लक्ष्य से अधिक मिले आवेदन

एसडीओ ने बताया कि सरकार की ओर से अनुमंडल को 15 हजार आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया था, जबकि विशेष अभियान के दौरान अब तक 16 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह निर्धारित लक्ष्य से अधिक है और सभी पात्र लाभुकों का आवेदन हर हाल में स्वीकार किया जाए, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे.

शिविर में ही पूरी हो रही आवेदन प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि लाभुकों की सुविधा के लिए शिविरों में विकास मित्र, पंचायत सचिव सहित अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इससे लोगों को बार-बार प्रखंड या अनुमंडल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है और आवेदन की पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी कराई जा रही है.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

एसडीओ ने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच कर पात्र लाभुकों की सूची शीघ्र पोर्टल पर अपलोड की जाएगी. उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि आवेदन लेने में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ताकि पात्र लोगों को समय पर राशन कार्ड का लाभ मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar masaurhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >