Ration Card: लाखों राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी बाकी, 30 दिसंबर से पहले करा लें, नहीं तो होगी भारी परेशानी

Ration Card: बिहार के सभी राशन कार्डधारियों को 30 दिसंबर तक ई-केवाईसी करा लेने का आदेश जारी किया गया था. ऐसे में पटना जिले में अब तक राशन कार्ड में शामिल 8 लाख लोगों का ई-केवाईसी बाकी है. तय समय सीमा के अंदर ई-केवाईसी नहीं कराने पर भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Ration Card: सही और पात्र लोगों तक राशन पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार लगातार कदम उठा रही है. ऐसे में राशन कार्डधारियों को 30 दिसंबर तक ई-केवाईसी करा लेने का निर्देश दिया था. लेकिन इसके बावजूद अभी भी लाखों लोग हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराया है. पटना जिले की बात करें तो, राशन कार्ड में शामिल 8.35 लाख लोगों का ई-केवाईसी नहीं हुआ है. इन लोगों को आधार से अपडेट कराना जरूरी है.

पीडीएस दुकानदारों को दिया गया था निर्देश

राशन कार्ड में शामिल सभी लोगों का ई-केवाईसी नहीं होने से पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न मिलने में परेशानी होगी. राशन कार्ड जितने लोगों का आधार से अपडेट है, सिर्फ उतने लोगों को ही खाद्यान्न मिलेगा. दरअसल, राशन कार्ड में शामिल लोगों में बचे हुए लोगों का ई-केवाईसी कराने के लिए सभी पीडीएस दुकान के दुकानदारों को निर्देश दिया गया है. ई-केवाईसी नहीं होने पर दुकानों में भी खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया जायेगा.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने क्या बताया?

जानकारी के मुताबिक, पटना में राशन कार्ड में कुल 39.27 लाख लोगों के नाम दर्ज हैं. इसमें 30.91 लाख लोगों का ई-केवाईसी हुआ है. बचे हुए 8.35 लाख लोगों का सत्यापन कराना जरूरी है. सूत्र की माने तो, ई-केवाईसी नहीं होने से लाभुकों के बारे में सही आकलन नहीं हो रहा है. जबकि दुकानों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर ने बताया कि गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी लोगों को ई-केवाईसी कराना जरूरी है. ई-केवाईसी नहीं कराने वाले को खाद्यान्न मिलने में परेशानी होगी.

क्यों जरूरी है ई-केवाईसी कराना?

मालूम हो, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act) के तहत राशन पाने वाले सभी लाभुकों के लिए ई-केवाईसी जरूरी हो गया है. अगर तय तारीख तक ई-केवाईसी नहीं कराई जाएगी तो आगे चलकर राशन मिलने में परेशानी हो सकती है. सरकार का मकसद है कि पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को पारदर्शी बनाया जाए और फर्जी या अपात्र कार्डों को हटाया जा सके.

Also Read: Bihar Train Accident: देर रात जमुई में ट्रेन हादसा, सिमुलतला स्टेशन के पास पलटी मालगाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >