Ration Card Bihar: बिहार में इस दिन से बनेगा राशन कार्ड, ऑनलाइन आवेदन के लिए तैयार कर लें कागजात

Ration Card Bihar: बिहार में 22 सितंबर से पूरे राज्य में राशन कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया जायेगा. 10 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा. इसे लेकर लोगों से कागजात पहले ही तैयार रखने की अपील की है. आवेदन के लिए पंचायत भवनों में कैंप लगाए जायेंगे.

Ration Card Bihar: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बड़ी घोषणा की है. बिहार में 22 सितंबर से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे. 10 अक्टूबर तक फॉर्म भरे जायेंगे. दरअसल, पूरे राज्य में कैंप मोड में अभियान चलाकर राशन कार्ड बनाए जायेंगे. बिहार में पंचायत सरकार भवनों में सरकार की तरफ से कैंप आयोजित किए जायेंगे.

सरकार की तरफ से तैयार किया गया रोस्टर

जानकारी के मुताबिक, सरकार की तरफ से रोस्टर तैयार किया गया है. अलग-अलग दिन कैंप आयोजित किए जायेंगे. कैंप में आपूर्ति विभाग और अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहेंगे. दरअसल, जिस भी दिन कैंप आयोजित किए जायेंगे, उस दिन के मिले हुए आवेदनों को उसी समय ‘Rconline.bihar.gov.in’ पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा.

ऑफिस के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

सरकार की तरफ से यह व्यवस्था इस वजह से की गई है ताकि बार-बार ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़े. साथ ही पूरी प्रक्रिया आसान और पारदर्शी तरीके से पूरा हो सके. इतना ही नहीं, समय पर ऑनलाइन आवेदनों की जांच भी की जायेगी. जांच के बाद सिर्फ पात्र आवेदक को ही राशन कार्ड दिया जायेगा. विभाग का कहना है कि इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित होगा कि सिर्फ योग्य लाभुकों को ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ मिले.

सरकार का उद्देश्य- हर पात्र लाभुक तक पहुंचे अनाज

इसके साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए जिस दिन भी कैंप लगाए जायेंगे, उसके डेट और जगह को लेकर प्रचार-प्रसार भी किये जायेंगे. इससे यह फायदा होगा कि हर लोगों तक इस अभियान की जानकारी पहुंचे और लोग आसानी से राशन कार्ड बनवा सकें. इस अभियान के जरिये सरकार की कोशिश है कि कोई भी पात्र लाभुक राशन कार्ड लेने से वंचित ना रह जाएं. योग्य लाभुक तक अनाज और अन्य जरूरी सुविधाएं आसानी से पहुंचे.

Also Read: Aaj Bihar Ka Mausam: अगले दो से तीन घंटों में इन 5 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ ठनका गिरने की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >