दोस्त की बहन से दुष्कर्म, वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल

पटना सिटी. दोस्त की मृत्यु के बाद बहन का दुष्कर्म कर वीडियो बना ब्लैकमेल करने की प्राथमिकी सुल्तानगंज थाना में दर्ज हुई है.

पटना सिटी. दोस्त की मृत्यु के बाद बहन का दुष्कर्म कर वीडियो बना ब्लैकमेल करने की प्राथमिकी सुल्तानगंज थाना में दर्ज हुई है. पुलिस ने बताया कि आवेदिका की ओर से सुपौल निवासी केशव कुमार को आरोपित किया गया है. जो वर्तमान में सुल्तानगंज थाना के टेकारी रोड में स्थित किराये के मकान में रहता है. शिकायत में आवेदिका ने कहा है कि उसके भाई की मौत वर्ष 2022 में हो गयी थी. आरोपी भाई का दोस्त है. इकलौते भाई की मौत से परिवार सदमे में था. आरोपी परिवार से संपर्क में रह कर गांव में फोन सहानुभूति जताता था. इसी बीच पीड़िता पटना में परीक्षा देने के लिए आयी. तो पीड़िता को विश्वास में लेकर अपने डेरा ले गया. वहीं पर उसने स्नान करते समय का वीडियो बना लिया. परीक्षा के बाद पीड़िता गांव लौट गयी. इसके बाद वह गांव पर लगातार फोन कर सहानुभूति प्रगट करता था, लेकिन बातचीत के अंदाज से उसकी गलत नीयत का अहसास हुआ, उसने आरोपी का फोन उठाना बंद कर दिया. तो आरोपी गांव पहुंच गया. जहां पर स्नान के दौरान बनाये गये वीडियो को दिखा वायरल करने की धमकी दी. वीडियो डिलीट करने के बदले संबंध बनाने का दबाव दिया. इस दौरान डिलीट के बहाने दुष्कर्म करते हुए दूसरा वीडियो बना लिया. पहला वीडियो डिलीट करते हुए दूसरा वीडियो फेक एकाउंट बना वायरल करने लगा. पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >