Bihar Special Train: दीपावली-छठ पर चलेगी राजकोट-बरौनी और इतवारी-जयनगर पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग

Bihar Special Train: रेलवे ने दीपावली और छठ के समय यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें कब से चलेगी, कहां-कहां रुकेगी और टाइमिंग क्या होगी, आइये जानते हैं.

Bihar Special Train: इंडियन रेलवे ने आने वाले पर्व और त्यौहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. दीपावली और छठ के अवसर पर बरौनी होकर कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इससे यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी और भीड़ को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी.

ट्रेन के बारे में जानिए

एक स्पेशल ट्रेन राजकोट और बरौनी के बीच चलेगी. इसका नंबर 09569 और 09570 है. यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार को राजकोट से और 4 अक्टूबर 2025 से 29 नवंबर 2025 तक हर शनिवार को बरौनी से चलेगी. ट्रेन राजकोट से गुरुवार को शाम 5 बजे खुलेगी और शुक्रवार को सुबह 5 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में बरौनी से शनिवार को दोपहर 2.40 बजे शुरू होकर सोमवार को सुबह 4.40 बजे राजकोट पहुंचेगी.

दूसरी विशेष ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन और जयनगर के बीच चलेगी. इसका नंबर 08869 और 08870 है. यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 6 नवंबर तक हर गुरुवार को इतवारी जंक्शन से और 19 अक्टूबर 2025 से 9 नवंबर 2025 तक हर रविवार को जयनगर से चलेगी. ट्रेन गुरुवार को इतवारी जंक्शन से सुबह 11 बजे शुरू होकर शुक्रवार को रात 10.30 बजे जयनगर पहुंचेगी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी

वापसी में यह ट्रेन जयनगर से शनिवार को 12.30 बजे खुलकर इतवारी जंक्शन रविवार को दोपहर 2 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन के रास्ते में दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, धनबाद और रांची सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी. इसमें यात्रियों को त्योहारों के समय आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव का फोन नंबर किया ब्लॉक! इस बात से हुए थे नाराज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >