तीन टीम लाइनर की तलाश में कर रही छापेमारी, दहशत में परिवार

patna news: पटना सिटी. हथियार के बल पर स्पेयर पार्ट्स कारोबारी संतोष प्रकाश के घर में शनिवार की दोपहर आये पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने बगल के कमरे में सो रहे बेटे को घसीट कर लाया और कमरे में बंद कर दिया.

पटना सिटी. हथियार के बल पर स्पेयर पार्ट्स कारोबारी संतोष प्रकाश के घर में शनिवार की दोपहर आये पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने बगल के कमरे में सो रहे बेटे को घसीट कर लाया और कमरे में बंद कर दिया. घटना के दूसरे दिन भी परिवार दहशत में है. खौफनाक मंजर को याद कर कारोबारी व परिवार के लोग बताते हैं कि सुबह लगभग दस बजे वह घर के आगे कमरे में बैठे थे. तभी एक लंबा व्यक्ति घर में घुसा इसके सिर पर काली टोपी, उजला कमीज और काला पैंट व काला जूता था. घर में आते ही प्रणाम की अंदाज में झुका, उसके हाथ में झोला भी था. उसके बाद दो और बदमाश घुसे. इसमें एक बदमाश के चेहरे पर मास्क, सिर पर ब्लू रंग की टोपी थी. दोनों ही कार्गो पैंट में एक पिंक जबकि दूसरा हरी टी शर्ट में था. बदमाशों ने कारोबारी संतोष प्रकाश, पत्नी और बेटी को हथियार के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद एक बदमाश मगही भाषा में निर्देश दे रहा था. दो बदमाश कमरे में आलमीरा तोड़ने लगे. हथियार दिखा कर पत्नी से आलमीरा की चाबी ली. इसके बाद आराम से आलमीरा खोल कर एक करोड़ 25 लाख रुपये के गहना और एक लाख 25 रुपये समेट लिया. पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे, घर के अंदर विवाहित बेटी और नतनी भी मौजूद थी. उसी समय में कर्मी अंकुश भी घर पर पहुंच गया. बदमाशों ने उसे भी हथियार के बल पर उसका मोबाइल छीन कर कमरे में बंद कर दिया. बदमाशों ने कारोबारी संतोष प्रकाश, कुमारी ज्योतिमय, अनुष्का और अंकुश का मोबाइल लूट कर भागे हैं. पीड़ित व्यापारी संतोष प्रकाश ने बताया कि अपराधियों ने लगभग आधा घंटे हथियार के बल पर बंधक बनाकर घर में लूटपाट की. व्यापारी ने बताया कि वर्ष 2006 में धनुकी मोड़ के नालंदा कॉलोनी में मकान बनवाया था. उसी समय से रह रहे हैं. धनुकी गांव में नालंदा कॉलोनी में परिवार के साथ हैं कारोबारी अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी गांव स्थित नालंदा कॉलोनी में रहने वाले मोटर के स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी संतोष प्रकाश के घर पर शनिवार को घटी लूट सह डकैती मामले में पुलिस लाइनर की तलाश कर रही है. पुलिस को जो इनपुट मिल हैं उसके आधार पर पुलिस ने स्थानीय और गंगा पार अपराधियों की सूची तैयार की है. मामले की गुत्थी सुलझाने को गठित विशेष पुलिस की तीन टीम छापेमारी कर रही है. पुलिस की यह छापेमारी गंगा पार और आसपास के जिलों में हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >