Raid In Bihar: बिहार में करोड़ों के नोट जलाने वाले इंजीनियर के 3 ठिकानों पर फिर छापा, ईओयू ने कसा शिकंजा

Raid In Bihar: बिहार में करोड़ों के नोट जलाने वाले भ्रष्ट इंजीनियर विनोद कुमार राय पर फिर शिकंजा कसा गया. ईओयू की टीम विनोद कुमार राय के तीन ठिकानों पर आज छापेमारी कर रही है. इस बार मामला 3 करोड़ 38 लाख की अवैध संपत्ति से जुड़ा है.

Raid In Bihar: बिहार में करोड़ों के नोट जलाने वाले भ्रष्ट इंजीनियर विनोद कुमार राय की परेशानी और भी बढ़ने वाली है. एक बार फिर से उन पर शिकंजा कसा गया. आज ईओयू की टीम विनोद कुमार राय के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पटना, समस्तीपुर और सीतामढ़ी में बड़ी कार्रवाई की जा रही.

समस्तीपुर से जुड़ा है मामला

दरअसल, इस बार नया मामला समस्तीपुर से ही जुड़ा हुआ है. बिहार पुलिस मुख्यालय से मिले आदेश के बाद ईओयू की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. इस बार विनोद कुमार राय पर आय से 3 करोड़ 38 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है. ऐसे में एक बार फिर हुई इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.

100 करोड़ की अवैध संपत्ति का पहले से आरोप

कुछ दिनों पहले की बात करें तो, करीब 100 करोड़ से भी अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप पहले से ही लगा हुआ है. उस दौरान जब जांच एजेंसी विनोद कुमार राय के पटना स्थित आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची थी तो उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर करोड़ों रुपये जला दिए थे और उसे नाले में बहा दिए. उस कार्रवाई के बाद विनोद कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया था.

इन तीन जगहों पर छापेमारी

जिसके बाद आज फिर बड़ी कार्रवाई की गई है. जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर के आदर्श नगर, पटना के अगमकुआं और सीतामढ़ी में एक स्थान पर छापेमारी की चल रही है. इस मामले में ईओयू में आरोपी इंजीनियर के खिलाफ कांड संख्या-24/2025 भी दर्ज है. हालांकि, छापेमारी पूरी होने के बाद ही कितनी संपत्ति बरामद हुई, इसका पता चल पाएगा.

पटना के भूतनाथ में हुई थी छापेमारी

मालूम हो 22 अगस्त को विनोद कुमार राय के पटना के अगमकुआं थाना इलाके के भूतनाथ रोड में स्थित आवास पर रेड हुई थी. उनके घर पर जमीन से जुड़े कई दस्तावेज, कई बैंक अकाउंट्स, एक लग्जरी कार, बीमा पॉलिसियां और 26 लाख रुपये के गहने जब्त किए गए थे. साथ ही पैसों को पानी टंकी, शौचालय और किचन के पाइप में भी छुपाया गया था.

Also Read: New Road In Bihar: बिहार को 941 नई सड़कों का बंपर तोहफा, इन 4 जिलों में नए पुल भी बनाए जायेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >