राहुल की वोटर अधिकार यात्रा 17 से होगी शुरू

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त से सासाराम के रेलवे स्टेडियम से आरंभ होगी.

पटना. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त से सासाराम के रेलवे स्टेडियम से आरंभ होगी. पहले दिन यात्रा की शुरुआत दिन के 11.30 बजे होगी. उनकी यात्रा की कुल अवधि 16 दिनों की निर्धारित है जिसमें तीन दिनों का ब्रेक है. पहला ब्रेक 20 अगस्त, दूसरा ब्रेक 25 व जबकि तीसरा ब्रेक 31 अगस्त को होगा. वे सासाराम से यात्रा करते हुए औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, पश्चिम चंपारण, गोपालगं���, सीवान, छपरा, आरा और अंतिम दिन एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान में यात्रा का समापन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >