Rahul Gandhi Visits Bihar: 15 मई को बिहार आ रहे हैं राहुल गांधी, पटना में देखेंगे फिल्म, दरभंगा में जनसभा संबोधन

Rahul Gandhi Visits Bihar: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी 15 मई को बिहार आ रहे हैं. इस दौरान दरभंगा में वह जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति पर राहुल गांधी जनता के सामने कांग्रेस का पक्ष रखेंगे. पढे़ं पूरी खबर…

Rahul Gandhi Visits Bihar: बिहार में एक बार फिर अब विधानसभा चुनाव की चहल-पहल देखने को मिलने वाली है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी 15 मई को बिहार पहुंचने वाले हैं. बिहार में पटना और दरभंगा में उनके अलग-अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं. इस दौरान राजधानी पटना में राहुल गांधी दलित समाज के विचारक ज्योतिराव फुले पर बनी फिल्म ‘फुले’ देखेंगे. कार्यक्रम में सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों और दलित वर्ग के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी. कांग्रेस के इस पहल को दलित वोट बैंक को साधने की रणनीति मानी जा रही है. इससे पहले पार्टी राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बना कर एक दांव चल चुकी है.

दरभंगा में जनसभा को करेंगे संबोधित

पटना कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दरभंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह जनता से सीधा संवाद भी करेंगे. इस दौरान राहुल गांधी पार्टी की चुनावी प्राथमिकताओं, मुद्दों और विजन को जनता से साझा करेंगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस जनसभा में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति और भाजपा की नीतियों पर भी राहुल गांधी जनता के सामने कांग्रेस का पक्ष रखेंगे.

दलित वर्गों में पकड़ मजबूत करने में जुटी है कांग्रेस

15 मई को कांग्रेस बिहार में बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है. दिल्ली से कांग्रेस के की हाईकमान बिहार पहुंचेंगे. पूरे प्रदेश में लगभग 60 जगहों पर जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है. पार्टी का मेन फोकस दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर है. बिहार में इस बार कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है और राहुल गांधी का यह बिहार दौरा उसी रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है.

ALSO READ: Bihar Police: पुलिस लाइन में सिपाही ने कंठ में गोली मारकर की आत्महत्या, सरकारी राइफल का किया प्रयोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >